फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35 police officers including three IPS officers transferred in Punjab

आदेश: पंजाब में तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 35 पुलिस अफसरों का तबादला

Wed, 01 Dec 2021 09:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 09:31 PM IST
सार

पीपीएस अधिकारियों में, रछपाल सिंह को डीसीपी इनवेस्टिगेशन अमृतसर के पद पर बनाए रखते हुए एआईजी स्पेशल टास्क फोर्स अमृतसर रेंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
35 police officers including three IPS officers transferred in Punjab
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 35 पुलिस अफसरों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, तीन आईपीएस अधिकारियों में, मोहनीश चावला को आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के पद पर बनाए रखते हुए आईजी स्पेशल टास्क फोर्स का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि डीआईजी (ट्रेनिंग) पीएपी जालंधर तैनात एसके रामपाल को डीआईजी (प्रशासन) स्पेशल टास्क फोर्स पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है। एडीसीपी (मुख्यालय) लुधियाना अश्विनी गोटयाल को असिस्टेंट कमांडेंट 13वीं बटालियन पीएपी चंडीगढ़ लगाते हुए एडीसीपी (मुख्यालय) लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन


बदले गए पीपीएस अधिकारियों में, रछपाल सिंह को डीसीपी इनवेस्टिगेशन अमृतसर के पद पर बनाए रखते हुए एआईजी स्पेशल टास्क फोर्स अमृतसर रेंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वरिंदर सिंह बराड़, जो विजिलेंस ब्यूरो पंजाब से ट्रांसफर हुए हैं और पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, को डीसीपी इनवेस्टीगेशन लुधियाना लगाया गया है। इसी तरह अमरजीत सिंह बाजवा को भी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब से ट्रांसफर के बाद अब एआईजी ट्रांसपोर्ट एंड पब्लिक ग्रीवांसेस पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


एसपी सिक्योरिटी एंड आपरेशन तरनतारन बलजीत सिंह ढिल्लों को बदलकर कमांडेंट नौवीं बटालियन पीएपी अमृतसर, एसपी इनवेस्टीगेशन गुरदासपुर मुकेश कुमार को बदलकर एसपी मुख्यालय अमृतसर ग्रामीण, एसपी पीबीआई अमृतसर ग्रामीण अमनदीप कौर को बदलकर एसपी स्पेशल ब्रांच अमृतसर ग्रामीण, असिस्टेंट कमांडेंट नौवीं बटालियन पीएपी अमृतसर जगजीत सिंह वालिया को बदलकर एसपी पीबीआई अमृतसर ग्रामीण, एसपी इनवेस्टीगेशन लुधियाना ग्रामीण बलविंदर सिंह को बदलकर एसपी पीबीआई लुधियाना ग्रामीण, एसपी मुख्यालय मोगा गुरदीप सिंह को बदलकर एसपी इनवेस्टीगेशन लुधियाना ग्रामीण, कमांडेंट पीआरटीसी जहांखेलां हरप्रीत सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एआईजी एनआरआई जालंधर का अतिरिक्त चार्ज, एआईजी एनआरआई जालंधर मनदीप सिंह को बदलकर एसपी इनवेस्टीगेशन होशियारपुर, एसपी इनवेस्टीगेशन होशियारपुर तेजबीर सिंह को बदलकर एसपी इनवेस्टीगेशन बटाला लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी-3 अमृतसर हरपाल सिंह को बदलकर एडीसीपी-2 जालंधर, एडीसीपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी जालंधर गगनेश कुमार को बदलकर एडीसीपी ट्रैफिक जालंधर, एडीसीपी ट्रेफिक जालंधर मनजीत कौर को बदलकर एडीसीपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी जालंधर, जोनल एसपी सीआईडी बठिंडा जसबीर सिंह को बदलकर एसपी मुख्यालय मोगा, एसपी मुख्यालय बरनाला केसर सिंह को एसपी पीबीआई पटियाला, एसपी पीबीआई पटियाला गुरमीत सिंह को बदलकर एसपी मुख्यालय गुरदासपुर, एसपी पीबीआई बरनाला गुरबाज सिंह को बदलकर एडीसीपी इनवेस्टीगेशन जालंधर, एडीसीपी इनवेस्टीगेशन जालंधर हरप्रीत सिंह बेनिपाल को बदलकर एडीसीपी मुख्यालय अमृतसर, एसपी आपरेशन बठिंडा अनिल कुमार को बदलकर एसपी इनवेस्टीगेशन बरनाला लगाया गया है।

एसपी इनवेस्टीगेशन बरनाला जगजीत सिंह सरोया को एसपी इनवेस्टीगेशन कपूरथला, एडीसीपी पीबीआई अमृतसर नवजोत सिंह को एडीसीपी-1 अमृतसर, एसपी इनवेस्टीगेशन मानसा सुरिंदर पाल सिंह को जोनल एसपी सीआईडी बठिंडा, एसी पहली आईआरबी पटियाला से एसपी पीबीआई लुधियाना ग्रामीण ट्रांसफर हुए हरवीन सराओ को असिस्टेंट कमांडेंट 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर, एसपी मुख्यालय मालेरकोटला हरवंत कौर को एसपी पीबीआई बरनाला लगाया गया है। 


असिस्टेंट कमांडेंट पहली आईआरबी पटियाला अमनदीप सिंह बराड़ को एसपी इनवेस्टीगेशन खन्ना, असिस्टेंट कमांडेंट सातवीं बटालियन पीएपी जालंधर दिलबाग सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट नौवीं बटालियन पीएपी अमृतसर, एसपी आपरेशन फरीदकोट कुलदीप सिंह को एसपी मुख्यालय बरनाला, एसपी इनवेस्टीगेशन मालेरकोटला रमनीश कुमार को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसपी मुख्यालय मालेरकोटला का अतिरिक्त चार्ज, एसपी सिक्योरिटी एंड आपरेशन फिरोजपुर गुरमीत सिंह को एसपी पीबीआई पठानकोट और एसपी पीबीआई पठानकोट गुरबिंदर सिंह को एसपी सिक्योरिटी एंड आपरेशन फिरोजपुर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed