{"_id":"61ae59427196b133187fa081","slug":"340-crore-budget-allotment-for-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: 340 करोड़ का बजट अलॉट, सुरक्षा बलों की 700 कंपनियों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: 340 करोड़ का बजट अलॉट, सुरक्षा बलों की 700 कंपनियों की मांग
Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
सार
340 करोड़ रुपये का बजट पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आवंटित किया गया है। वहीं सुरक्षाबलों की 700 कंपनियों की भी मांग की गई है। 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं, दिव्यांगों और कोविड मरीजों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राज्य सरकार ने 340 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया है। इस बीच, मुख्य चुनाव अधिकारी को सभी जिलों से सुरक्षा बलों की 700 कंपनियां भेजने की मांग प्राप्त हुई है, जिसकी समीक्षा के बाद अंतिम मांग भारतीय चुनाव आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि चुनाव में अधिक से अधिक वोटरों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों, दिव्यांगों (40 प्रतिशत से अधिक) और कोविड-19 संक्रमित मरीजों को पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य के कुल 2.09 करोड़ वोटरों में से 5.33 लाख से अधिक लोग 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं जबकि 1.34 लाख से अधिक लोग दिव्यांग की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम दिव्यांग व्यक्तियों और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वोटरों को पोलिंग स्टेशनों पर आकर वोट डालने के लिए उत्साहित करते हैं लेकिन अगर वह अपनी सेहत स्थिति के कारण पोलिंग स्टेशन पर आकर वोट डालने से असमर्थ हैं तो ईसीआई ने इनके लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति पोलिंग बूथों पर पहुंचने के लिए पीक एंड ड्रॉप सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. राजू ने बताया कि भारत के पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई वोटरों के लिए वोटिंग प्राथमिकता आदि समेत विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि वह बिना किसी मुश्किल के अपनी वोट डाल सकें। वोटरों की सुविधा के लिए एनएसएस, एनसीसी और भारत स्काउट्स एंड गाइडों के लगभग 1.5 लाख वालंटियरों को लगाया गया है।
कुल वोटर: 20918499
पुरुष: 11015475
महिलाएं: 990235400
अन्य: 670
80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर: 533111
प्रवासी भारतीय: 1606
सेवा मतदाता: 111614
कुल निर्वाचन केंद्र: 24689