फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3.3 lakh employees will learn the methods of ethical and responsible governance

Chandigarh News: नैतिक एवं उत्तरदायी शासन के तौर-तरीके सीखेंगे 3.3 लाख कर्मचारी

Sat, 23 Sep 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
3.3 lakh employees will learn the methods of ethical and responsible governance
मुख्य सचिव के अनुसार राज्य सरकार मिशन कर्मयोगी हरियाणा लागू कर रही है
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के 3.3 लाख कर्मचारी नैतिक एवं उत्तरदायी शासन के तौर-तरीके सीखेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह घोषणा मुख्य सचिव संजीव कौशल ने की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सिविल सचिवालय के अधिकारियों के लिए वार्षिक दो प्रशिक्षण एवं फीडबैक सत्र आयोजित करेगी। वे सिविल सचिवालय के अवर सचिवों, उप सचिवों और संयुक्त सचिवों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं फीडबैक सत्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्य सचिव के अनुसार राज्य सरकार मिशन कर्मयोगी हरियाणा को लागू कर रही है, जिसके तहत 3.3 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों को नैतिक व उत्तरदायी शासन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह राज्य के शासन परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव लाने की एक अग्रणी पहल है। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र में शासन व्यवस्था में निर्णय लेने, मैनपावर नियोजन, सतर्कता मामलों को संभालने और कार्य-जीवन प्रबंधन जैसे आवश्यक विषयों को शामिल किया है। रेशनलाइजेशन कमीशन के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। कार्मिक, प्रशिक्षण, सतर्कता और संसदीय कार्य विभागों के विशेष सचिव प्रभजोत सिंह ने कार्य-जीवन प्रबंधन और रोजमर्रा के काम के लिए प्रेरणा पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed