{"_id":"60ca440cd5164d13343a0e6a","slug":"3200-paramedical-staff-will-be-recruited-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से पहले सतर्कता: हरियाणा में 3200 पैरामेडिकल कर्मचारियों की होगी भर्ती, परीक्षा की तारीख भी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से पहले सतर्कता: हरियाणा में 3200 पैरामेडिकल कर्मचारियों की होगी भर्ती, परीक्षा की तारीख भी घोषित
Thu, 17 Jun 2021 12:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:11 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर भले ही शांत पड़ने लगी हो लेकिन इस बीच सरकार ने संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश में 3200 पैरामेडिकल कर्मचारियों की भर्ती होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने करीब 3200 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू समेत अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। परीक्षाएं 16 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
विपक्षी दल और युवा रुकी भर्तियों की प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी के कारण पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया बाधित थी। कोरोना काल में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी महसूस की गई, कई जिलों में तो सेना ने पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसे देखते कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत राज्य में कोरोना के नए केस कम होने के बाद अलग-अलग वर्गों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। आयोग अध्यक्ष भोपाल सिंह का कहना है कि प्रयास रहेगा परीक्षा के बाद जल्द परिणाम जारी कर कर्मचारियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
इन पदों के लिए जारी किया शेड्यूल
डेंटल हाइजिनिस्ट, ऑप्थेमैटिक असिस्टेंट, टीबी हेल्थ विजिटर, रेडियोग्राफर, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, वेलफेयर आर्गेनाइजर, ऑपरेशन थिएटर सहायक, लैबोरेट्री टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, एमपीडब्ल्यू (महिला) के पद शामिल हैं।