{"_id":"630cf675799e0e294d266be2","slug":"32-year-old-man-from-batala-died-in-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में बटाला के युवक की मौत: समुद्र में डूबने से गई जान, माता-पिता ने सरकार से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांगकांग में बटाला के युवक की मौत: समुद्र में डूबने से गई जान, माता-पिता ने सरकार से की ये अपील
Mon, 29 Aug 2022 10:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:59 PM IST
सार
पारिवार का कहना है कि अभी पता नही है कि असल में उनके बेटे की मौत की वजह क्या है। पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके बेटे मलकीत सिंह का शव भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार कर सके।
विज्ञापन
मृतक मलकीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांगकांग में रोजी राटी कमाने गए बटाला के गांव हसनपुर खुर्द के रहने वाले मलकीत सिंह की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली है कि मलकीत सिंह की मौत हांगकांग में समुद्र में नहाते वक्त डूबने से हुई है। सोमवार की शाम को जब इस खबर के बारे में मलकीत के पारिवारिक सदस्यों को पता चला तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
वहीं पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके मृतक बेटे मलकीत सिंह का शव भारत लाया जाए, ताकि वह उसका अंतिम संस्कार कर सकें। इस संबंध में पिता बावा सिंह और मां अमरजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा मलकीत सिंह (32) पिछले सात साल से हांगकांग में रह रहा था।
विज्ञापन
बेटे के साथ उनके गांव के ही कुछ साथी हैं, जो हांगकांग में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि मलकीत की समुद्र में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई है। वहीं पारिवार का कहना है कि अभी पता नही है कि असल में उनके बेटे की मौत की वजह क्या है। पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके बेटे मलकीत सिंह का शव भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार कर सके।
विज्ञापन