कोरोना वायरस: पंजाब में 32 संक्रमित मिले, पटियाला में सात संक्रमित मिलने पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का हॉस्टल सील
पटियाला में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एपीजे अब्दुल कलाम ब्लाक में हॉस्टल को सील कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार को 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 182 पहुंच गए हैं। एक अप्रैल से अब तक 558 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि 462 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को पटियाला में सात, अमृतसर, मोहाली में पांच-पांच, बठिंडा, लुधियाना में चार-चार, जालंधर में तीन, बरनाला में दो, फरीदकोट और होशियारपुर में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती चार संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। एक की हालत गंभीर होने पर क्रिटिकल केयर यूनिट थ्री में रखा गया है।
सात पॉजिटिव मिलने पर नेशनल ला यूनिवर्सिटी का हॉस्टल सील
पटियाला में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एपीजे अब्दुल कलाम ब्लाक में हॉस्टल को सील कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने बताया कि छात्रों की आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को लिखा गया है।
यूनिवर्सिटी में अभी सैंपलिंग जारी रहेगी। साथ ही कहा कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण ही एक मजबूत हथियार है। उन्होंने कोविड गाइडलाइंस, मास्क पहने, हाथों को बार-बार धोने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड पॉजिटिव केसों की संख्या 62088 हो गई है और एक्टिव केसों की संख्या 22 है। सोमवार को जिले में कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं सोमवार को 588 के करीब सैंपल लिए गए हैं। अब तक जिले में कोविड जांच संबंधी 12 लाख 41 हजार 223 सैंपल लिए जा चुके हैं।