फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 Modern dumping Point and made from chandigarh

कुछ ऐसा होगा कि कूड़े से आएगी फूलों की खुशबू

Fri, 08 Nov 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
32 Modern dumping Point and made from chandigarh

शहर की सड़कों व गलियों में लगने वाले कूड़े व गंदगी के ढेरों से जल्दी ही लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। नगर निगम लोगों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने और शहर को सुंदर बनाने की दिशा में पूरी तैयारी से जुट गया।

विज्ञापन


निगम ने पूरे शहर में 32 जगह आधुनिक डंपिंग प्वाइंट बनाने का फैसला लिया है। इन डंपिंग प्वाइंटों की विशेषता यह होगी कि यह चारों तरफ से कवर होंगे। वहीं, इनके बाहर खाली जगह में फूल और पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही डपिंग प्वाइंट की दीवारों पर आकर्षक स्लोगन लिखे जाएंगे।

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे शहर का सर्वे कर 32 साइटों को डंपिंग प्वाइंट बनाने के लिए चुना गया है। इनमें से दस साइटों का काम एक प्राइवेट कंपनी मानसरोवर को अलॉट कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के मुलाजिम शहर की विभिन्न साइटों पर डंपिंग प्वाइंट तैयार करने में जुटे हैं। उम्मीद है आने वाले कुछ दिनों में एक दो डंपिंग प्वाइंट तैयार हो जाएंगे। हालांकि, सभी आधुनिक प्वाइंट आने वाले छह महीनों में बनकर तैयार होंगे।

इन डंपिंग प्वाइंटों पर निगम काफी विशेष किस्म से बना रहा है। इनके लिए पहले पिल्लर भरे जा रहे हैं। उनके बाद कुछ ऊंचाई तक ईंटों की दीवारें बनाई जा रही है। इसके बाद ऊपर बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

फेज-6 में डंपिंग प्वाइंट तैयार, नौ का काम जोरों पर
निगम द्वारा फेज-6 में बनाए जा रहे आधुनिक डंपिंग प्वाइंट का काम पूरा हो गया। यह अपनी तरह का पहला डंपिंग प्वाइंट है। इसमें ऊपर छत पड़ गई है। साथ ही बाहर आकर्षक टाइलें लगाई गई हैं। जबकि, फेज-9 में ओलंपिक भवन के साथ बनाए जा रहे डंपिंग प्वाइंट का काम आखिरी चरण में है।

शुक्रवार तक डंपिंग प्वाइंट का काम पूरा हो जाएगा। हालांकि, इस डंपिंग प्वाइंट के ऊपर छत नहीं डाली जाएगी। वहीं, फेज-11 में नाइपर रोड पर भी वीरवार को डंपिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू हो गया। इसके अलावा खोखा मार्केट व पीसीएल के पास भी सड़क पर भी डंपिंग प्वाइंट बनेगा।

सेक्टर-71 बिजली की तारों ने रोका काम
सेक्टर-71 में डंपिंग प्वाइंट बनाने कुछ समय के लिए रुक गया। क्योंकि डंपिंग प्वाइंट बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से जो जगह चुनी गई थी। उस पर जैसे ही जेसीबी मशीन से खुदाई का काम शुरू हुआ। तो बिजली की तारें आना शुरू हो गई। इसके बाद कंपनी मुलाजिमों ने निगम अधिकारियों को सूचित किया।

निगम अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। साथ ही अब डंपिंग प्वाइंट के लिए नई जगह की तलाश की जा रही है। जबकि, सेक्टर-70 स्थित मटौर में गांव के लोगों के विरोध के चलते काम रुक गया।

नए डंपिंग प्वाइंटों में ऐसे होगा काम
नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, नए डंपिंग प्वाइंट जब चलना शुरू हो जाएंगे। तो उनमें हर टाइम निगम के मुलाजिम के तैनात रहेंगे। इस दौरान जो भी कूड़े की रेहड़ियां आएगी।


उन्हें डंपिंग प्वाइंट के अंदर खाली किया जाएगा। वहीं, जब डंपिंग प्वाइंट 60 प्रतिशत कूड़े से भर जाएंगे। तो उसके तुरंत बांद वहां से कूड़ा हटाकर डंपिंग ग्राउंड भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed