{"_id":"6251dcb29f3df64f5863913a","slug":"32-lakh-cheated-on-the-pretext-of-doubling-the-money-in-66-days-chandigarh-news-pkl447180766","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 दिनों में पैसे दोगुने करने का झांसा दे 32 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 दिनों में पैसे दोगुने करने का झांसा दे 32 लाख ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों से 34.36 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उड़ीसा के संभलपुर स्थित समलेश्वरी रेमाद चौक के डी-80 निवासी सरोज कुमार त्रिपाठी ने चंडीगढ़ पुलिस को दी ऑनलाइन शिकायत में बताया कि ठगों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल के जरिए बात की। इस दौरान अखिल खुराना, जगजीत सिंह, राजेश जैसवाल, संदीप सांगवान, कश्मीरी लाल, अजय मेहरा व कुछ और लोगों के नाम से रुपये निवेश करने के लिए लगातार कॉल आती रही। आरोपियों ने 66 दिनों में रुपये दोगुने करने और पूरे रुपयों का तीन प्रतिशत प्रतिदिन रिटर्न देने का वादा किया। यह भी बताया कि सेक्टर-9 चंडीगढ़ में उनका दफ्तर है। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में 26 लाख 69 हजार और 15 लाख 63 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने विश्वास जमाने के लिए पीड़ित को 10 लाख रुपये वापस भी कर दिए। इसके कुछ दिन बाद उसने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल बंद बताने लगा। कई बार फोन न लगने पर पीड़िता को खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी।
लोन दिलाने के नाम पर 30 हजार ठगे
सेक्टर-45 निवासी कमल शर्मा ने शिकायत दी है कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने पूछा कि अगर लोन की जरूरत हो तो उसके कई बैंकों में संबंध हैं। वह बिजनेस, पर्सनल और हाउसिंग लोन करवाता है। कमल ने कहा कि उसे 5 से 6 लाख रुपये की जरूरत है। ठग ने कहा कि वह लोन दिलवा सकता है। आरोपी ने अपना नाम यादविंदर सिंह रंधावा बताया। आरोपी ने लोन की एवज में 10 प्रतिशत राशि की मांग की। कमल ने अलग-अलग समय पर 5 हजार, 4900, 10 हजार और 10 हजार रुपये दो दिनों में आरोपी के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद आने लगा। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कमल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर प्रवक्ता से एक लाख ठगे
सेक्टर-39 निवासी युवती प्रतिभा कौशिक ने शिकायत दी है कि वह सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवक्ता हैं। 6 अप्रैल को उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई बैंक का कर्मचारी बोल रहा है। ठग ने कहा कि आपको हाल ही में एसबीआई का क्रेडिट कार्ड मिला है, जो 26 नवंबर 2011 तक के लिए ही उन्हें मिला था। कुछ एप्लीकेशन को अपडेट करना है। उन्हें लगा कि शायद वह कस्टमर केयर कर्मचारी है। इसके बाद पीड़िता के मोबाइल पर एक ओटीपी आया। उसने आरोपी को ओटीपी के बताया। इस दौरान उनके खाते से 99 हजार 880 रुपये कट गए। क्रेडिट कार्ड की एक लाख 20 हजार रुपये की लिमिट थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी।
विज्ञापन
गूगल सर्च इंजन पर मिला ठग का नंबर, 64 हजार ठगे
सेक्टर-51 स्थित अजंता एनकलेव निवासी सम्यन जैन ने बताया कि वह चेन्नई से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 15 नवंबर 2021 को उसे लॉ की बुक की जरूरत थी। उसने गूगल पर सर्च किया तो एक नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल की तो उसने बताया कि यह बुक आपको मिल जाएगी। इसके लिए आपको 370 रुपये यूपीआई के जरिए भेजने होंगे। इसके बाद आरोपी ने एक क्यूआर कोड भेेजा। पीड़ित ने 370 रुपये भेज दिए। क्यूआर स्कैन करनेे पर उसके खाते से 25 हजार 650, 4 हजार 560 रुपये कट गए। इस तरह उसके खाते से कुल 64 हजार 370 रुपये कट गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सम्यन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी।