फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   31 new vehicles added to the fleet of Excise Department, Deputy CM Dushyant Chautala flagged off

Chandigarh News: आबकारी विभाग के बेड़े में जुड़ी 31 नई गाड़ियां, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 30 Mar 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
31 new vehicles added to the fleet of Excise Department, Deputy CM Dushyant Chautala flagged off
पंचकूला। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग के आधारभूत ढांचे को मजबूत एवं आधुनिक किया जा रहा है। विभाग में पारदर्शिता के लिए जहां जीएसटी संग्रहण आदि के कार्यों में डिजिटलाइजेशन को अपनाकर राजस्व में वृद्धि की जा रही है, वहीं चेकिंग के कार्यों में तत्परता लाने के लिए नए वाहन खरीदे जा रहे हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार को पंचकूला में आबकारी एवं कराधान विभाग के लिए नई खरीदी गई अर्टिगा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 31 नई गाड़ियों को रवाना किया जबकि शेष 35 गाड़ियों को भी जल्द ही अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में जीएसटी लागू होने के बाद आबकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी है जिसके कारण उनका मोबिलिटी तथा इन्फोर्स्मेंट का काम बढ़ा है। अब नई गाड़ियां मिलने से उनको चेकिंग आदि के कार्यों में आसानी होगी व विभाग का काम सरल होगा।
विज्ञापन







गठबंधन को लेकर सीएम और मुझे कोई संशय नहीं



पत्रकारों द्वारा पूछे गए बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन को लेकर न तो मुझे संशय है और न ही सीएम मनोहर लाल को संशय है। उन्होंने कहा कि जहां बात किसी और के संशय की है तो वही बेहतर जवाब दे पाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन की सरकार को साढ़े तीन साल होने वाले है। साढ़े तीन साल पहले लोग कहने लगे थे कि गठबंधन टूटेगा, गठबंधन टूटेगा लेकिन मुझे और सीएम को पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए गठबंधन इसी मजबूती के साथ चलेगा और चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed