फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30000 Farmers will go to Delhi From Punjab to Join Kisan Andolan Against Farm Laws

26-27 दिसंबर को फिर अन्नदाताओं का दिल्ली कूच, पंजाब से 30 हजार किसान होंगे रवाना

Fri, 18 Dec 2020 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 09:48 PM IST
सार

  • 26 को खनौरी सीमा और 27 दिसंबर को डबवाली सीमा से 15-15 हजार किसान होंगे दिल्ली रवाना
  • कृषि मंत्री के पत्र पर बोले- कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद ही होगी मंत्रियों के पत्र पर सुनवाई

विज्ञापन
30000 Farmers will go to Delhi From Punjab to Join Kisan Andolan Against Farm Laws
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच के एक महीने पूरे होने पर किसान 26-27 दिसंबर को फिर दिल्ली कूच करेंगे। इन दो दिनों के दौरान 30 हजार किसान दिल्ली की ओर रवाना होंगे। 26 को खनौरी सीमा और 27 दिसंबर को डबवाली सीमा से 15-15 हजार की संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली कूच की यह घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा ने की है।

विज्ञापन


दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए दिल्ली चलो अभियान समिति का भी गठन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव सिंह (कोकरी कलां) ने बताया कि केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को एक माह पूरे होने पर यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


किसान नेता दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए बैठक कर रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चा को बने हुए भी एक माह बीत चुका है, इसको लेकर 26 दिसंबर को खनौरी सीमा से और 27 दिसंबर को डबवाली सीमा से 15-15 हजार किसान सैनिक दिल्ली भेजे जाएंगे। दिल्ली चलो अभियान समिति के नेता पंजाब में मोर्चा को मजूबर करने को लेकर बैठकें आयोजित कर रहे हैं। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन जुटाने को लेकर होंगी रैलियां
भाकियू (एकता उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और राज्य सचिव शिंगारा सिंह मान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत पंजाब के गांवों में 20 दिसंबर से आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद लोगों का समर्थन जुटाने को 21, 22 और 23 दिसंबर को पंजाब में रैलियां निकाली जाएंगी। इसके बाद 24 दिसंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लॉक स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed