3000 के चालान से बचना है तो ये खबर जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना एचएसआरपी के वाहन चलाने वालों का ट्रैफिक पुलिस चालान काट रही है। पिछले छह महीने में 2728 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। लेकिन, इसके बाद भी कई पुरानी सीरीज के वाहन चालकों ने एचएसआरपी नहीं लगवाई है। सिर्फ जून के महीने में अब तक 303 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं।
इनमें से एल सीरीज के 130 और एएन सीरीज के 43 वाहन हैं। जिन सीरीज पर एचएसआरपी लगने का काम पूरा हो चुका है और उस सीरीज के वाहन चालकों ने एचएसआरपी नहीं लगवाई है तो उन्हें दो से तीन हजार रुपये का चालान भरना पड़ता है। इसमें चार पहिया वाहन चालकों को तीन हजार रुपये और दो पहिया वाहन चालकों को दो हजार रुपये देने पड़ते हैं।
सीएच-01 एजे सीरीज की लगाई जा रहीं एचएसआरपी
आरएलए में अब सीएच-01-एजे सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जा रही है। इस सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने का काम 2 जून से शुरू हुआ था। अब इस सीरीज के वाहन चालकों के पास सिर्फ शुक्रवार और सोमवार का दिन ही बचा है।
लेकिन, इस सीरीज के बहुत कम वाहन चालक एचएसआरपी लगवाने पहुंचे हैं। आरएलए के अधिकारियों का कहना है कि एजे सीरीज के जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं होगी तो उनके चालान जुलाई में कटने शुरू हो जाएंगे। इसी तरह से एके सीरीज के भी कई वाहन चालकों ने एचएसआरपी नहीं लगाई है।
इन सीरीज पर लग चुकी है एचएसआरपी
जिन 12 सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, उनमें सीएच-01-एडब्लू, सीएच-01-एवी, सीएच-01-एयू, सीएच-01-एटी, सीएच-01-एएस, सीएच-01-एआर, सीएच-01-एक्यू, सीएच-01-एपी, सीएच-01-एएन, सीएच-01-एएम, सीएच-01-एएल और सीएच-01-एके शामिल हैं। इसके अलावा सीएच-01-एजे सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए दिया गया एक माह बीतने वाला है।
इन सीरीज के कटे सबसे ज्यादा चालान
सीएच-01-एएस--------258
सीएच-01-एआर--------256
सीएच-01-एक्यू---------480
सीएच-01-एपी---------475
सीएच-01-एएन--------597
सीएच-01-एएम--------321
सीएच-01-एएल--------309
डेडलाइन खत्म फिर भी लगा सकते हैं एचएसआरपी
जिन सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की समय सीमा खत्म हो चुकी है उन सीरीज के वाहन चालक भी अपने क्षेत्र से संबंधित आरएलए कार्यालय में जाकर एचएसआरपी लगवा सकते हैं। वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें वाहन का चैसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा। साथ ही इंश्योरेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी।
कल से होगी वीआईपी नंबरों की नीलामी
यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने शनिवार और रविवार को सीएच-01-एवाई सीरीज के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी कराई जाएगी। 0001 से 0100 नंबरों की नीलामी शनिवार और 0101 से आगे के नंबरों की नीलामी रविवार को होगी। लोगों को अपने साथ सेल लेटर और रेजीडेंस प्रूफ की प्रति लानी होगी। रिजर्व प्राइस के लिए पैसे नगद ही जमा होंगे। इस बार ड्रॉफ्ट स्वीकार नहीं होगा। नीलामी के कारण शनिवार को आरएलए का सेक्टर-17 स्थित कार्यालय बंद रहेगा।
पुरानी सीरीज के वाहन चालकों को चालान से बचने के लिए एचएसआरपी लगवानी होगी। जिन्होंने एचएसआरपी नहीं लगाई है उन्हें इसे लगवाना जरूरी होगा।
कशिश मित्तल, आरएलए