{"_id":"bc91ef9df047649390ac57eb2cf71f37","slug":"30-people-injured-in-bus-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बस-ट्रक भिड़ंत में 30 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बस-ट्रक भिड़ंत में 30 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद/सिरसा
Updated Thu, 15 Jan 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव पोहड़कां के पास हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक के बीच भिड़ंत होने से 30 यात्री घायल हो गए। घायलों को ऐलनाबाद और सिरसा सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से अधिकतर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार जिला झज्जर डिपो की एक बस सुबह राजस्थान के श्रीगंगानगर बस अड्डे से गुड़गांव की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
बस आठ बजकर 27 मिनट पर ऐलनाबाद बस अड्डे पर पहुंची। जहां से रवाना होने के बाद करीब आठ बजकर 27 मिनट पर गांव पोहड़कां के पास धुंध में एक स्कूल बस को बचाने के लिए बस चालक ने जैसे ही कट लिया कि सामने से आ रहे ट्रक के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस का चालक बस में बुरी तरह फंस गया, जिसे अन्य वाहन चालकों व ग्रामीणों ने बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला और तुरंत ही एक अन्य बस में उसे सिरसा उपचार हेतु भिजवाया।
विज्ञापन
ट्रक का चालक व परिचालक दुर्घटना के बाद फरार हो गए। बस और ट्रक सड़क व पेड़ों के बीच इस तरह फंस गए कि ऐलनाबाद-सिरसा स्टेट हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। हादसे के समय बस में 42 यात्री मौजूद थे। सभी को चोटें आईं।
राहगीरों ने घायलों को बस से निकालकर ऐलनाबाद अस्पताल पहुंचाया। जहां से ज्यादा गंभीर यात्रियों को सिरसा रेफर किया गया। बस में सवार अधिकतर यात्री चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे।