फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 acre land case sort out after 27 years

27 साल बाद सुलझा 30 एकड़ जमीन का मामला

Sat, 12 Dec 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 12 Dec 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
30 acre land case sort out after 27 years

मोहाली में लगी मेगा लोक अदालत में दो परिवारों के बीच चल रहा करीब 27 वर्ष पुराना 30 एकड़ जमीन का विवाद सुलझ गया। मामला 30 एकड़ जमीन का था। कुरड़ी निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि गांव की ही महिला से 30 एकड़ जमीन का विवाद था। 27 साल पहले मामला अदालत में चला गया।

विज्ञापन


तब से केस को लेकर लगातार अदातलों के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन, शनिवार को दोनों परिवारों की आपसी सहमति से केस निपट गया। जगरूप ने बताया कि जमीन की इस लड़ाई को हमारी तीसरी पीढ़ी अदालत में मुकदमा लड़ रही थी। लेकिन, आपस में फैसला करने से समय, पैसे और रिश्ते सब कुछ सुधर गया है।
विज्ञापन


वहीं, सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी अथॉरिटी मोहाली पुनीत मोहन शर्मा ने बताया कि अदालत पूरी तरह से कामयाब रही है। इस साल अब तक लोक अदालतों के माध्यम से 17 हजार से ज्यादा केसों का निपटारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पचास करोड़ से ज्यादा के अवार्ड प्राप्त हुए हैं। वहीं, जज तरनतारन सिंह बिंद्रा ने कहा की लोक अदालतों से लोगों जल्द इंसाफ मिलता है। अदालत का फैसला अंतिम होता है।


इस तरह केसों की हुई सुनवाई
मोहाली जिले में शनिवार को इस वर्ष की आखिरी लोक अदालत लगाई गई। लोक अदालत में दीवानी मुकदमें, वैवाहिक झगड़े, चेक बाउंस, बैंक फ्रॉड से संबंधित केस, संपत्ति विवाद आदि के मामलों का मौके पर ही निबटारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed