फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 new district would be in haryana, sent proposal for government

हरियाणा में जल्द बन सकते हैं 3 नए जिले, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Wed, 20 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
3 new district would be in haryana, sent proposal for government
मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : amar ujala

चरखीदादरी, हांसी और गोहाना हरियाणा के तीन नए जिले बन सकते हैं। इस संबंध में कैबिनेट सब कमेटी ने एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया है। इसके साथ ही सब कमेटी ने प्रदेश में पांच नई तहसीलें, एक उप तहसील, छह ब्लाक और सात सब डिवीजन बनाने की सिफारिश भी की है। यह जानकारी मंगलवार को हरियाणा निवास में एक प्रेस कांफ्रेंस कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन नए जिले बनाने के प्रस्ताव पर संबंधित क्षेत्रों के लोगों की राय, मांगें और अपेक्षाओं को लेकर जनसुनवाई करने के बाद ही अंतिम फैसला लेकर सरकार से सिफारिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि नए जिलों का प्रारूप उपायुक्तों के जरिए सब कमेटी को प्राप्त हुआ है, लेकिन सब कमेटी ने जन सुनवाई के लिए राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. दलीप सिंह की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक स्तर की कमेटी के गठन का सुझाव भी दिया है।
विज्ञापन


इसमें विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, संबंधित मंडलायुक्त और जिला उपायुक्त सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। यह कमेटी 31 मई से पहले नए जिलों का ड्राफ्ट तैयार कर सब कमेटी को सौंपेगी। सब कमेटी का कार्यकाल 13 जून तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सब कमेटी ने झज्जर जिले में बादली, यमुनानगर में खिजराबाद, पलवल में बड़ौली, कुरुक्षेत्र में पिपली, रेवाड़ी में डहीन को नए ब्लाक बनाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही दादरी-1 व दादरी-2 को बौंदकलां व झोझूकलां ब्लाक के रूप में जाना जाएगा, जबकि चरखीदादरी भी अलग से ब्लाक होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सिफारिश को मान लिए जाने के बाद प्रदेश में ब्लाकों की संख्या 126 से बढ़कर 132 हो जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी के पालावास को उप तहसील बनाने की सिफारिश की गई है।

5-7 लाख आबादी वाला क्षेत्र बन सकता है जिला

3 new district would be in haryana, sent proposal for government
मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : amar ujala
फिलहाल, प्रदेश में 47 उप तहसील हैं। इसके अलावा सब कमेटी ने जींद के अलेवा, यमुनानगर के खिजराबाद, पानीपत के मतलौडा, पंचकूला के रायपुररानी और हिसार के बास कस्बे को तहसील बनाए जाने की सिफारिश भी की है। इस फैसले पर सरकार की मुहर लगने के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या 83 से बढ़कर 88 हो जाएगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि जींद के उचाना, भिवानी के बाडढ़ा, फरीदाबाद के बड़खल, यमुनानगर के रादौर, झज्जर के बादली, हिसार के नारनौंद और कुरुक्षेत्र के लाडवा को सब डिवीजन बनाने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में सब डिवीजनों की संख्या 62 से बढ़कर 69 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नए सब डिवीजनों में से बादली, उचाना और नारनौंद तहसील भी बनेंगे।

कृषि मंत्री धनखड़ ने तीन नए जिले बनाए जाने के प्रस्ताव की जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि नए जिले की सीधी घोषणा के बाद कई तरह के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए नए जिले के गठन के लिए लोगों की राय लेने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसी क्षेत्र को जिले का दर्जा देने के लिए जरूरी है कि प्रस्तावित जिले का रकबा एक लाख हेक्टेयर के अधिक हो और पड़ोसी जिला मुख्यालय से दूरी 30 किमी से अधिक हो। इसके अलावा ऐसे क्षेत्र के अधीन कम से कम 150-200 गांव, 2-4 तहसील और कम से कम दो उपमंडल होने चाहिए। इसके साथ ही क्षेत्र की आबादी 5-7 लाख की होनी चाहिए।
 
6 नए ब्लाक हैं- बादली (झज्जर), खिजराबाद (यमुनानगर), बड़ौली (पलवल), पिपली (कुरुक्षेत्र), डहीन (रेवाड़ी), दादरी-1 व दादरी-2 अब बौंदकलां व झोझूकलां ब्लाक।
1 नई उप तहसील - पालावास (रेवाड़ी)
5 नई तहसील - अलेवा (जींद), खिजराबाद (यमुनानगर), मतलौढा (पानीपत), रायपुररानी (पंचकूला), बास (हिसार)
7 नए उपमंडल - उचाना (जींद), बाडढ़ा (भिवानी), बड़खल (फरीदाबाद), रादौर (यमुनानगर), बादली (झज्जर), नारनौंद (हिसार), लाडवा (कुरुक्षेत्र)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed