फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 more Corona positive case in city, number of patients increased to 26

शहर में मिले और तीन कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 26

Mon, 20 Apr 2020 01:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
3 more Corona positive case in city, number of patients increased to 26
चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। रविवार को तीन और नए मामले सामने आ गए, जिससे चंडीगढ़ में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 26 पर पहुंच गया। बीते शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई सेक्टर-30बी निवासी 53 वर्षीय महिला के 56 वर्षीय पति, 25 वर्षीय बेटे और मलोया में रह रही उनकी 16 महीने की पोती में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए तीन परिजनों को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में शनिवार सुबह भर्ती किया गया था। जहां देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार सुबह उन तीनों को जीएमएसएच से पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन सेंटर में बनाए गए कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन में पांच नए मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें चार एक ही परिवार के हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों पर काबू के लिए प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विशेषज्ञ व्यापक रणनीति बनाने में जुटे हैं। रविवार को 3 नए मामले ने के बाद यहां कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 26 पर पहुँच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये लोगों की लापरवाही और कोरोना के लक्षण को छिपाने का ही नतीजा है जो एक ही परिवार में कई लोगों को पॉजिटिव कर रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-30 को किया सील, लोगों की आवाजाही बंद
सेक्टर-30 में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पुलिस, नगर निगम और हेल्थ डिपार्टमेंट ने पूरे सेक्टर को सील कर दिया गया है। सेक्टर-30 को चारों ओर से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है ताकि कोई भी रेजिडेंट या कोई बाहरी व्यक्ति न सेक्टर के अंदर जा सके और न बाहर आ सके। यहां तक की एरिया के लोगों को अब अपने नजदीकी मार्केट में जाकर राशन, दवाईयां और दूध-फल लेने पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस, नगर निगम और एडमिनिस्ट्रेशन की टीम खुद अब एरिया में लोगों को रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध कराएगी। शहर में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। वहीं अब तक डॉक्टरों की टीम यह नहीं पता लगा पाई है कि आखिरकार 52 वर्षीय महिला को कोरोना कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की बहू और दूसरे बेटे के भी सैंपल जांच को भेजे
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आई उनकी बहू और दूसरे बेटे के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। देर रात तक इन दोनों की रिपोर्ट आ जाएगी। इसके अलावा 15 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित 13 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अन्य राज्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 7 मरीजों को पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है।
चंडीगढ़ में कब-कब मिले मरीज
-18 मार्च को पहले मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई
-20 मार्च को उस मरीज के संपर्क में आए उसके भाई, कुक और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
-20 मार्च को ही यूके से एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
-25 मार्च को दुबई से लौटे एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई
-28 मार्च को उस युवक की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
-कनाडा से लौटे दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
-30 मार्च को 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई
-31 मार्च को 2 मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि
-01 अप्रैल को सेक्टर 35 निवासी एक मरीज में हुई कोरोना की पुष्टि
-02 अप्रैल को सेक्टर 33 निवासी 59 साल की महिला और 10 माह की बच्ची में कोरोना की पुष्टि
-10 अप्रैल को सेक्टर 37 सी निवासी पीयू के प्रोफेसर में कोरोना की हुई पुष्टि
-12 अप्रैल सेक्टर-37 सी निवासी पीयू के प्रोफेसर की सास और 8 साल की बेटी में हुई कोरोना की पुष्टि
-17 अप्रैल अप्रैल को पीजीआई में काम करने वाले एक हेल्थ वर्कर और सेक्टर 30 निवासी महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
-19 अप्रैल अप्रैल को सेक्टर 30 निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के पति, बेटे और पोती में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed