फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 day protocol training of 800 Yoga teachers from today

800 योग शिक्षक आज से लेंगे 3 दिवसीय प्रोटोकाल ट्रेनिंग

Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
3 day protocol training of 800 Yoga teachers from today
योग दिवस के लिए ट्रेनिंग - फोटो : amar ujala

सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार सुबह योग शिक्षकों का ओरिएंटेशन कोर्स शुरू नहीं हो पाया। बारिश होने के कारण स्टेडियम गीला हो गया था और उसमें योग नहीं सिखाया जा सकता था। इसके चलते योग शिक्षकों को वापस लौटना पड़ा। तीन दिवसीय यह कोर्स अब वीरवार से शुरू होगा। कोर्स सुबह 6 से 7 बजे के बीच होगा। करीब 800 योग शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि वीरवार को भी बरसात होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों को सिखाया गया योग
बुधवार को शहर के कई स्कूलों में योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी गई। केंद्रीय विद्यालय के करीब 60 बच्चों ने योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग ली। इसके अलावा सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट योगा कॉलेज और सेक्टर-19 स्थित ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग कॉलेज में भी योग सीखने वालों की भीड़ लगने लगी है। सेक्टर-23 के कॉलेज में लोगों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि कुछ को वापस भेजना पड़ा। वीरवार को सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 बजे योग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


कैपिटल कांप्लेक्स योग स्थल का आधिकारिक लेटर भी आया
केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन स्थल कैपिटल कांप्लेक्स ही हागेा। इसका आधिकारिक लेटर भी यूटी प्रशासन को मिल गया है। हालांकि प्रशासन पहले ही कैपिटल कांप्लेक्स को फाइनल कर टेंडर तक जारी कर चुका है। मंत्रालय ने अपने लेटर में लिखा है कि कैपिटल कांप्लेक्स उन्हें सभी स्थलों में सबसे उपयुक्त लगा है। मंत्रालय ने प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां करने के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed