फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 counselors appointed in every district of Haryana to resolve marital disputes

Chandigarh News: वैवाहिक विवादों का समाधान करने के लिए हरियाण के हर जिले में 3 काउंसलर नियुक्त

Mon, 02 Dec 2024 09:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
3 counselors appointed in every district of Haryana to resolve marital disputes
हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण ने हाईकोर्ट में दी जानकारी, पंजाब ने मांगी मोहलत
विज्ञापन


चंडीगढ़ में एक साल में 700 मामलों का समाधान किया था, हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान


चंडीगढ़। वैवाहिक विवादों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए हरियाणा के प्रत्येक जिले में तीन परामर्शदाताओं की नियुक्त की गई है। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह जानकारी हाईकोर्ट को दी है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को जानकारी सौंपने का आदेश दिया है।


हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि काउंसलर नियुक्त करने का कदम न केवल अदालतों में लंबित मामलों को कम करने में मदद करेगा, बल्कि उन पक्षों की सहायता भी करेगा, जिन्हें अपने विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए अदालती आदेश प्राप्त करने के लिए सालों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। अपने आदेश में हाईकोर्ट की तत्कालीन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी की खंडपीठ ने पंजाब और हरियाणा के गृह विभागों को अनुबंध के आधार पर हर जिले में तीन-तीन काउंसलर नियुक्त करने का निर्देश दिया था। इनका उद्देश्य पुलिस स्टेशनों के स्तर पर वैवाहिक विवादों से उत्पन्न होने वाली आपराधिक शिकायतों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करना था। हाईकोर्ट ने यह निर्देश जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण यूटी चंडीगढ़ में काउंसलर की नियुक्ति को ध्यान में रखते हुए दिया था। चंडीगढ़ में पुलिस स्टेशनों/अदालतों में लंबित शिकायतों में से एक साल की अवधि में 700 मामलों का समाधान किया था। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह आदेश पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed