{"_id":"a2a4580f9cc27dfdd7d5eed250d66f5b","slug":"3-brothers-get-drowned-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत पाने नहर में उतरे तीन भाई बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत पाने नहर में उतरे तीन भाई बहे
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Sun, 31 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए कोटला ब्रांच नहर में नहाने पहुंचे तीन भाई तेज बहाव में बह गए। घ्ाटना पंजाब के संगरूर का है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए गांव किला हकीमा से गुजरती कोटला ब्रांच नहर में नहाने पहुंचे बरनाला के तीन भाई तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
इनमें दो सगे और एक चचेरा भाई शामिल हैं। सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए लेकिन देर शाम तक तीनों का कुछ पता नहीं चल सका था।
बरनाला के जंडावाला रोड निवासी दो सगे भाई आकाशदीप (24) और विकासदीप (22) अपने चचेरे भाई चिराग (13) व तीन अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए निकले। दोपहर साढ़े बारह बजे वे जिले के गांव किला हकीमा के पास से गुजरती कोटला ब्रांच नहर पहुंच गए।
विज्ञापन
तीनों भाई जब नहर में उतरे तो पानी के तेज बहाव में संभल नहीं पाए और बह गए। उन्हें बहता देखकर साथ आए अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने नहर में तीनों को तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सूचना पाते ही रणीके पुलिस चौकी की टीम भी नहर पर पहुंच गई। तीनों भाइयों की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। देर शाम तक उनकी तलाश जारी थी।
नायब सिंह, रणीके पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि नहर के पानी का बहाव बहुत तेज था। आशंका है कि तीनों बहकर दूर चले गए हैं। नहर का पानी बंद करवा उनकी तलाश की जा रही है।