फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   291 crore rupees approved for Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना: निजी अस्पतालों के लिए ₹291 करोड़ मंजूर, मरीजों को राहत के आसार

Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
सार

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेशभर में सूचीबद्ध 675 निजी अस्पतालों को 291 करोड़ रुपये और देने की स्वीकृति दे दी है। प्रदेश सरकार के पैनल में शामिल 675 निजी अस्पतालों में पिछले 11 दिनों से आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद है।

विज्ञापन
291 crore rupees approved for Ayushman Yojana
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार के वित्त विभाग ने आयुष्मान योजना के तहत प्रदेशभर में सूचीबद्ध 675 निजी अस्पतालों को 291 करोड़ रुपये और देने की स्वीकृति दे दी है। अब सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और आईएमए के पदाधिकारियों के बीच मंगलवार को अहम बैठक होगी। इसमें निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज को लेकर सकारात्मक फैसला लिया सकता है। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करवा पा रहे मरीजों के लिए यह राहत की खबर है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पैनल में शामिल 675 निजी अस्पतालों में पिछले 11 दिनों से आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद है। आईएमए हरियाणा के पूर्व प्रधान डॉ. अजय महाजन ने बताया कि सरकार के वित्त विभाग की तरफ से और 291 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस राशि से दो-तीन दिनों में निजी अस्पतालों को भुगतान शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद सरकार के साथ मंगलवार को होने वाली बैठक में आईएमए अपनी बातों को प्रमुखता से रखेगा। आईएमए की तरफ से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि मुद्दा सिर्फ भुगतान का नहीं बल्कि सिस्टम सुधारने का भी है। निजी अस्पतालों को अपने भुगतान के लिए हर बार सरकार के सामने गुहार नहीं लगानी पड़े।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों के आयुष्मान योजना के तहत किए गए इलाज के करीब 700 करोड़ रुपये राज्य सरकार के पास बकाया थे। सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि निजी अस्पतालों को भुगतान के लिए तकरीबन 245 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी देते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से 175 करोड़ रुपये इस तिमाही के बजट के रूप में हरियाणा सरकार और 70 करोड़ केंद्र सरकार के हिस्से के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed