{"_id":"6089c99e8ebc3e8d384ba591","slug":"29-killed-by-corona-in-tricity-2276-infected-chandigarh-news-pkl4118108181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे कोविड केस : ट्राइसिटी में कोरोना से 29 की मौत, 2276 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे कोविड केस : ट्राइसिटी में कोरोना से 29 की मौत, 2276 संक्रमित
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में बुधवार को कोरोना से 29 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2276 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 772, मोहाली के 867 और पंचकूला के 637 मरीज शामिल हैं। मृतकों में मोहाली के 12, चंडीगढ़ के 11 और पंचकूला के 6 लोग शामिल थे।
चंडीगढ़ में इससे पहले 23 सितंबर 2020 को शहर में एक दिन में 10 मौतों के साथ 180 मरीज सामने आए थे। शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 457 हो गई है। अब तक 41122 संक्रमित मिल चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 6306 हो चुकी है। शहर की संक्रमण दर 19.9 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3561 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से 772 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 72 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, दूसरी ओर एकांतवास में रह रहे 435 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। 772 संक्रमितों में 431 पुरुष और 341 महिलाएं शामिल हैं। उधर, प्रशासन ने कहा है कि 11 मौतों से 6 लोग ऐसे थे, जिनकी किन्हीं अन्य कारणों से मौत हुई है।
इनकी गई जान
- सेक्टर-46 के 78 वर्षीय वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
- सेक्टर-42 निवासी 79 साल के वृद्ध ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया।
- सेक्टर 52 के 22 साल के युवक की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
- मौलीजागरां के रहने वाले 35 साल के पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई।
- सेक्टर 24 निवासी 55 साल की महिला की भी पीजीआई में मौत हो गई।
- सेक्टर-25 निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई।
- खुड्डाअली शेर निवासी 40 वर्षीय पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई।
- सेक्टर 19 निवासी 83 साल की वृद्धा की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
- सेक्टर 41 के 67 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
- सेक्टर 12 निवासी 76 साल के वृद्ध ने जीएमएसएच 16 में दम तोड़ दिया।
- सेक्टर-38 के 47 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित होने के साथ किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
मोहाली में 12 की गई जान
मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना से 12 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 867 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 579 हो गई है। राहत की खबर यह है कि 852 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर घर लौटे। ढकोली में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जो 867 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें सबसे ज्यादा 275 अकेले मोहाली शहर से हैं। इसके अलावा जीरकपुर के ढकोली में 201 नए संक्रमित सामने आए। वहीं खरड़ में 144, डेराबस्सी में 118, बूथगढ़ में 30, घड़ूआं में 60, लालड़ू में 18, कुराली में 14 और बनूड़ में संक्रमण के 7 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 44825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 को मात देने वालों का आंकड़ा 35489 पहुंच गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जिले में 8235 सक्रिय मरीज थे, जिनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 8757 हो गई है।
विज्ञापन
पंचकूला में 6 की गई जान
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 637 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 520 पंचकूला और 117 अन्य जिलों व राज्यों के रहने वाले हैं। अब तक संक्रमण से जिले में 194 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को पिंजौर में सर्वाधिक 63, सेक्टर-20 में 37, सेक्टर-21 में 33 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में रिकवरी रेट 87 फीसदी पर आ चुका है, जबकि सक्रिय मामले 2446 तक पहुंच चुके हैं। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जान गंवाने वालों में सेक्टर-27 निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति, पिंजौर निवासी 27 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-19 निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गाटीवाला निवासी 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 ए निवासी 82 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-20 निवासी 60 वर्षीय महिला शामिल हैं।