फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   280 kg of paneer fails test; foreign fat found.

Chandigarh News: 280 किलो पनीर जांच में फेल, बाहरी फैट मिला

Thu, 08 Oct 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
280 kg of paneer fails test; foreign fat found.
जीरकपुर की फैक्ट्री से आया था पनीर, स्वास्थ्य विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू की; सप्लाई लाने वाला ड्राइवर भी आरोपी
विज्ञापन

क्रासर: पांच किलोमीटर पीछा कर रामदरबार के पास पकड़ी थी गाड़ी, सैंपल फेल होने के बाद पूरा माल जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में सप्लाई के लिए लाया गया करीब 280 किलो पनीर जांच में फेल हो गया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इसमें दूध के प्राकृतिक फैट के बजाय बाहरी फैट पाया गया। रिपोर्ट के बाद विभाग ने जीरकपुर की उस फैक्ट्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां से पनीर भेजा गया था। सप्लाई लेकर आए ड्राइवर को भी आरोपी बनाया गया है। जब्त पनीर को वीरवार को नष्ट किया जाएगा। इसके बाद केस तैयार कर अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।
त्योहारों से पहले मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जांच और सैंपलिंग के लिए पांच टीमें लगाई हैं। बुधवार को एलांते मॉल में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों से मैगी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर पीछा करने के बाद पकड़ी गाड़ी
शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर-41 के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम खाद्य सामग्री लेकर जा रही गाड़ी की जांच कर रही थी। रुकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया। टीम ने दो वाहनों से करीब पांच किलोमीटर पीछा कर रामदरबार के पास गाड़ी रोक ली। जरूरी कागजात नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और पूरा माल कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को सस्पेंड हुआ था लाइसेंस
सेक्टर-19 स्थित मटरू टिक्की वाले के यहां 30 सितंबर को गंदगी मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। संचालक ने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार सुधार कर रिपोर्ट दी। दोबारा जांच में व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप मिलने पर लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया।
बाहरी फैट से क्या नुकसान
पोषण प्रभावित: प्राकृतिक फैट की जगह बाहरी फैट से गुणवत्ता घटती है।
कोलेस्ट्रॉल का खतरा: खराब फैट का अधिक सेवन एलडीएल बढ़ा सकता है।
दिल पर असर: लंबे समय तक सेवन से हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है।
बीमार लोगों के लिए खतरा: हृदय और कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों को सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed