{"_id":"60905fab8ebc3e477a475ae7","slug":"27-killed-1675-infected-with-corona-in-tricity-chandigarh-news-pkl4122862144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में कोरोना से 27 की मौत, 1675 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में कोरोना से 27 की मौत, 1675 संक्रमित मिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में सोमवार को कोरोना से 27 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1675 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ में 890, मोहाली में 535 और पंचकूला में 250 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 11, मोहाली के 12 और पंचकूला के 4 लोग शामिल हैं।
शहर में एकांतवास में रखे 528 मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर अपने लौट गए। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3911 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें 890 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 90 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 7946 हो गई है। अब तक 507 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनीमाजरा में मिले 79 मरीज
मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 79 संक्रमित मरीज मिले। सेक्टर-7 से 11, सेक्टर-15 से 50, सेक्टर-18 से 22, सेक्टर-20 से 25, सेक्टर-22 से 24, सेक्टर-25 से 14, सेक्टर-26 से 13, सेक्टर-29 से 15, सेक्टर-32 से 26, सेक्टर-37 से 29, सेक्टर-38 से 25, सेक्टर-40 से 29, सेक्टर-41 से 20, सेक्टर-42 से 17, सेक्टर-44 से 19, सेक्टर-45 से 32, सेक्टर-46 से 24, सेक्टर-49 से 17, मौलीजागरां से 14 और रामदरबार से 12 मरीज मिले।
विज्ञापन
हार गए जिंदगी से जंग
सेक्टर-44 निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति मोहाली के एक निजी अस्पताल में जिंदगी से जंग हार गया।
सेक्टर-52 की 59 साल की महिला की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
सेक्टर 45 के 78 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
सेक्टर-35 के 87 वर्षीय वृद्ध ने पंचकूला के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मनीमाजरा के 62 वर्षीय वृद्ध की पंचकूला के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
सेक्टर-3 निवासी 82 साल की वृद्धा की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
मनीमाजरा निवासी 48 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में जान चली गई।
फैदां निवासी 35 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई।
सेक्टर-45 निवासी 52 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
सेक्टर-20 निवासी 42 वर्षीय महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
सेक्टर-20 निवासी 78 साल की वृद्धा की जीएमएसएच 16 में जान चली गई। ये सभी लोग कोरोना संक्रमित होने के साथ किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
मोहाली में 12 ने तोड़ा दम
मोहाली। जिले में सोमवार को 12 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए, जबकि 535 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 1042 लोग महामारी को मात देकर घर लौटे। अब तक 49085 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 39750 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अभी 8713 केस सक्रिय हैं। कोरोना से अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर कोरोना से होने वाली मौत की बात करें तो ट्राइसिटी में मोहाली में अब तक कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। मोहाली प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमितों की सुविधा के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जहां एकांतवास में चल रहे मरीजों को कोरोना सेफ्टी किट से लेकर अन्य सामान मुहैया करवाया जा रहा है। मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 शुरू की गई है। जहां से लोग फोन कर बेड, दवाइयों से लेकर सभी जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके अलावा क्वारंटीन चल रहे लोगों की काउंसलिंग के लिए स्पेशल दो नंबर शुरू किए गए हैं, जहां पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
पंचकूला में चार की चली गई जान
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में सोमवार को चार लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। 250 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक 221 लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं। जिले में संक्रमण का रिकवरी रेट 89.77 प्रतिशत है। अभी 2021 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से सोमवार को पिंजौर निवासी 60 वर्षीय और 68 वर्षीय बुजुर्गों की मौत हो गई। संक्रमण से मोगीनंद निवासी 45 वर्षीय महिला और सेक्टर-21 निवासी एक 66 वर्षीय पुरुष की भी मौत हो गई।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को 250 लोग बीमार मिले हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित भी किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अलीपुर में एक, अमरावती एनक्लेव में एक, बार गोदाम में एक, बरवाला में दो, भोगपुर में एक, बीड़ घग्गर में दो, चंडी मंदिर में दो, सीआरपीएफ में तीन, डीएलएफ वैली में दस, गनौली में एक, इंदिरा कॉलोनी में एक, आईटीबीपी भानू में नौ, कालका में पांच, खड़क मंगोली में सात, खटौली में दो, कोट में एक, माजरी में तीन, एमडीसी-4 में दो, एमडीसी-5 में छह, एमडीसी-6 में एक संक्रमित मिला है।