फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   27 farmers arrived in the grain market

अनाज मंडी में पहुंचे 27 किसान

Sat, 18 Apr 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
27 farmers arrived in the grain market
सेक्टर 39 की मंडी में कनक को मशीन से साफ करते मजदूर।
चंडीगढ़। यूटी में गेहूं बिक्री के लिए किसानों की आमद शुरू हो गई है। शुक्रवार को तीसरे दिन सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट में 27 किसान पहुंचे। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मात्र 20 कमीशन एजेंटों को खरीद की परमिशन दी गई है। इस दौरान मार्केट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। शुक्रवार को ग्रेन मार्केट में 100 टन के लगभग गेहूं की आमद हुई। यूटी ने 1.5 लाख कुंतल खरीद का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल पंजाब-हरियाणा के साथ भारी संख्या में स्थानीय किसान सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट पहुंचते थे। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर हालात बिगड़े हुए हैं। इस बार सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट में कनक की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

1925 रुपये रखा गया है खरीद मूल्य
यूटी प्रशासन की ओर से वर्ष 2020 में गेहूं की खरीद के लिए 1925 रुपये मिनिमम सपोर्ट प्राइज रखा है। पहले साल के मुकाबले इस बार मूल्य में यूटी की ओर से बढ़ोतरी की गई है। मार्केट कमेटी के सचिव जरनैल सिंह मावी ने बताया कि भंडारण की तैयारियां पूरी हैं। मई तक कनक की खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-39 स्थित ग्रेन मार्केट पहुंच रहे किसानों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही वहां पर कर्मचारियों की ओर से सैनिटाइज भी किया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा और स्थानीय किसान भी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मार्केट कमेटी के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed