फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 Wine Shops will Close in Chandigarh

बंद हो जाएंगे शहर के 26 ठेके, जानिए क्यों

Wed, 30 Apr 2014 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
26 Wine Shops will Close in Chandigarh

यूटी प्रशासन ने चाहे वर्ष 2013-14 के लिए घोषित की गई एक्साइज पॉलिसी को एक माह के लिए और बढ़ा दिया हो लेकिन 26 शराब के ठेकों के संचालकों ने एक माह की एक्सटेंशन लेने के लिए आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन


इससे तय है कि आबकारी एवं कराधान विभाग को काफी नुकसान होगा। विभाग के पास कुल 99 कांट्रेक्टर्स के आवेदन पहुंचे हैं। ऐसे में वीरवार से 26 ठेके और खाली हो जाएंगे।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि 30 अप्रैल को खत्म हो रही पॉलिसी को एक माह का एक्सटेंशन मिलने से यह अब 31 मई 2014 तक प्रभावी होगी।

जिन ठेकों का लाइसेंस 30 अप्रैल को खत्म हो रहा था उन्हें अब लाइसेंस को एक माह तक एक्सटेंड कराने का विकल्प मांगा गया था जो कि उन्हें मंगलवार तक आबकारी एवं कराधान विभाग में देना था। जो एक माह की एक्सटेंशन लेना चाहता है उन्हें एक माह की लाइसेंस फीस भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पॉलिसी एक जून से लागू होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगी होने के कारण इस साल एक्साइज पॉलिसी को फाइनल करने में देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed