फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 police officers transferred including six DSPs and 18 inspectors

छह डीएसपी और 18 निरीक्षकों समेत 26 पुलिस अफसरों के तबादले

Sat, 07 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
26 police officers transferred including six DSPs and 18 inspectors
चंडीगढ़। पुलिस विभाग ने शुक्रवार को छह डीएसपी और 18 निरीक्षकों समेत 26 पुलिस
विज्ञापन

अधिकारियों के तबादले कर दिए।
पलक गोयल को डीएसपी ट्रैफिक से डीएसपी पूर्व, उदयपाल को डीएसपी पूर्व से
डीएसपी ट्रैफिक, चरणजीत सिंह को डीएसपी मध्य से डीएसपी दक्षिण, डीएसपी गुरमुख
सिंह को सिक्योरिटी व डीजीपी के सीनियर एसओ से डीएसपी मध्य और डीजीपी
के सीनियर एसओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं डीएसपी श्रीप्रकाश को आईआरबी से
डीएसपी सिक्योरिटी (हाईकोर्ट), डीएसपी दिलशेर सिंह को डीएसपी लाइन के साथ आईआरबी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
ओआरपी रैंक के चार समेत 18 निरीक्षकों के तबादले
निरीक्षक शेर सिंह को पुलिस लाइन से सिक्योरिटी विंग, सुखद्वीप सिंह को आईआरबी से सेक्टर-3 एसएचओ, जसपाल सिंह को सेक्टर-36 थाना एसएचओ से सिक्योरिटी विंग, जसपाल सिंह भुल्लर को मलोया एसएचओ से सेक्टर-36 एसएचओ, नीरज सरना को मनीमाजरा एसएचओ से ट्रैफिक, शादी लाल को एसएचओ आईटी पार्क से सिक्योरिटी विंग, रणजोध सिंह को सेक्टर-11 एसएचओ से ट्रैफिक, प्रवेश शर्मा को वुमन सेल प्रभारी से ट्रैफिक, ऊषा रानी को ट्रैफिक से वुमन सेल प्रभारी, जसबीर सिंह को सेक्टर-26 एसएचओ से सेक्टर-11 एसएचओ, मनिंदर सिंह को सिक्योरिटी विंग से सेक्टर-26 एसएचओ, जुलदान सिंह को सेक्टर-39 एसएचओ से सिक्योरिटी विंग, ईरम रिजवी को पुलिस लाइन से पीसीआर, अशोक कुमार को पीसीआर से ट्रैफिक में लगाया गया है।

ओआरपी रैंक के चार निरीक्षक बने थानेदार
ओआरपी रैंक के निरीक्षक ज्ञान सिंह को विजिलेंस से सेक्टर-39 एसएचओ, सतनाम सिंह को पलसोरा चौकी से मलोया एसएचओ, रोहताश कुमार यादव को बापूधम चौकी प्रभारी से आईटी पार्क एसएचओ और जसपाल सिंह को सुखना लेक चौकी प्रभारी से मनीमाजरा एसएचओ लगाया गया है। इसके अलावा सेक्टर-3 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार को बापूधाम चौकी प्रभारी, गुरजीवन सिंह को बस स्टैंड चौकी प्रभारी से ऑपरेशन सेल और मोहन कश्यप को ईओडब्ल्यू से मनीमाजरा थाने में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed