{"_id":"4bcca973384d483fc80b623d6fee08c1","slug":"26-dangerous-places-for-driving-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन रास्तों पर ड्राइविंग करें, लेकिन जरा संभल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन रास्तों पर ड्राइविंग करें, लेकिन जरा संभल कर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी जिले में भले ही प्रदेश सरकार द्वारा महानगरों की तर्ज पर सड़कें बनकर रोड सेफ्टी सिस्टम विकसित किया गया है, इसके बावजूद यहां सड़क हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने 26 ऐसे स्थानों की निशानदेही की है, जहां ड्राइविंग करते समय जरा सी भी चूक होने पर जिंदगी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इन स्थानों में मोहाली शहर की अंदरूनी सड़कों से लेकर मुख्य सड़कों पर स्थित प्वाइंट शामिल हैं। इन सभी स्थानों को पुलिस द्वारा एक्सीडेंट प्रोन एरिया में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पता है, फिर भी नहीं दिखा रहे गंभीरता
ट्रैफिक पुलिस ने भले ही ऐसी खतरनाक जगहों की निशानदेही कर ली हो, इसके बावजूद लोगों को इनके बारे में जागरूक करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई देती। लोगों को इन प्वाइंटों के बारे में आसानी से पता चल सके, इसके लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन
अधिकतर एक्सीडेंट प्रोन एरिया से सौ मीटर पहले न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही उन एरिया में कोई स्पीड ब्रेकर आदि बनाए गए हैं। फेज-4 निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने यदि एक्सीडेंट प्रोन एरिया की पड़ताल कर ली है, तो उन बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।
ये हैं शहर के एक्सीडेंट प्रोन एरिया
1. फेज -7 कंप्यूटर चौक
2. फेज-7 पीसीएल चौक
3. फेज-7 चावला चौक
4. फेज-7 व आठ के लाइट प्वाइंट के नजदीक
5. 3/5 के लाइट प्वाइंट के नजदीक
6. फेज-1 स्थित फ्रैंको होटल के पास
7. बलौंगी बैरियर के पास का एरिया
8. फेज-8 पंजाब स्कूल एजुकेशन का प्वाइंट
9. गांव मुंडी खरड़ चंडीगढ़ से लुधियाना रोड
10. टी प्वाइंट देसूमाजरा
11. टी प्वाइंट सोहड़ा
12. मामपुर मोरिंडा रोड
13. मेन बस स्टैंड खरड़
14 मेन बाजारा चंडीगढ़ रोपड़
15. गांव निहोल्का मोड़ चंडीगढ़ रोपड़ रोड
16. मेन बस स्टैंड कुराली
17. फोकल प्वाइंट नजदीक चनालों
18. इलेक्ट्रसिटी ग्रिड कुराली नियर मोरिंडा रोड
19. गुरुद्वारा नाभा साहिब जीकरपुर चंडीगढ़ रोड
20.टी प्वाइंट गांव सिंघपुरा चंडीगढ़ से अंबाला रोड
21. टैक्स बैरियर जीरकपुर अंबाला रोड
22. कोहिनूर ढाबा नजदीक डेराबस्सी
23. घगर ब्रिज नजदीक गांव भाखरपुर चंडीगढ़ अंबाला रोड
24. रेलवे फाटक गांव लहली नजदीक लालड़ू
25. बस स्टैंड दप्पड़ चंडीगढ़ से अंबाला रोड
26. बस स्टैंड लालडू