फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2500 posts will be recruited in Punjab Police

CM मान का बड़ा एलान: पंजाब पुलिस में 2500 पद भरे जाएंगे, केवल मैरिट के आधार पर होगी भर्ती

Thu, 06 Oct 2022 05:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 05:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि सरकार ने अब तक 17000 से अधिक नौकरियों के लिए चुने गए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं और भविष्य में और नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल मैरिट ही मुख्य आधार होगा।

विज्ञापन
2500 posts will be recruited in Punjab Police
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग में करीब 2500 पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत आप सरकार कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पंजाब पुलिस में करीब 2500 अधिकारियों-कर्मचारियों की भर्ती करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भरे जाने वाले पदों में इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन काडर में कांस्टेबल के 1156 पद, इन्वेस्टिगेशन काडर में हेड कांस्टेबल के 787 पद और इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, जिला और सशस्त्र पुलिस काडर में सब इंस्पेक्टर के 560 पद शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि कांस्टेबल पद की परीक्षा 14 अक्तूबर को होगी जबकि हेड कांस्टेबल पद की परीक्षा 15 अक्तूबर को होगी। सब इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


4374 कांस्टेबलों की हो चुकी है भर्ती
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में पुलिस बल में 4374 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पदों पर भर्ती को लेकर काम चल रहा है और जल्दी ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 17000 लोगों को दी नौकरी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि सरकार ने अब तक 17000 से अधिक नौकरियों के लिए चुने गए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं और भविष्य में और नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल मैरिट ही मुख्य आधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed