{"_id":"61f8483b0bd05260352d54d7","slug":"25-shanties-burnt-in-fire-at-sector-25-chandigarh-news-pkl440765298","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-25 में आग से पांच झुग्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-25 में आग से पांच झुग्गियां जलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास बनी झुग्गियों में सोमवार रात करीब 8 बजे आग लग गई। आग से पांच झुग्गियां जल गईं। दमकल विभाग की प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, दमकल विभाग ने आग पर 20 से 25 मिनट में काबू पा लिया।
गनीमत रही कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं अन्यथा आसपास की कई झुग्गियां जलने के साथ भारी नुकसान हो सकता था। इस दौरान आग से एक बड़ा धमाका हुआ। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि यह धमाका रसोई गैस सिलिंडर फटने से हुआ या फिर कुछ और कारण था।
बता दें कि कुछ महीने पहले भी सेक्टर-25 स्थित श्मशानघाट के सामने झुग्गियों में आग लग गई थी। फायर ऑफिसर सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-25 स्थित कॉलोनी के नजदीक झुग्गियों में आग लग गई है। इसके बाद एक-एक कर पांच दमकल गाड़ियां पहुंचीं। उधर, सेक्टर 25 निवासी आप की पार्षद पूनम और उनके पति संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुग्गी निवासियों को हौसला दिया कि उनके नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव मदद करेंगे।