फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 killed by corona in Tricity, 2666 infected

ट्राइसिटी में कोरोना से 25 की मौत, 2666 संक्रमित मिले

Tue, 11 May 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
25 killed by corona in Tricity, 2666 infected
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में सोमवार को कोरोना से 25 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2666 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 863, मोहाली के 1382 और पंचकूला के 421 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 7, मोहाली के 14 और पंचकूला के 4 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में एकांतवास में रह रहे 714 मरीजों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। 863 संक्रमितों में 478 पुरुष और 385 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3756 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 863 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 124 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केस की संख्या 8653 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 575 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मनीमाजरा की स्थिति गंभीर
मनीमाजरा की स्थिति दिनोंदिन बेहद गंभीर होती जा रही है। सोमवार को मनीमाजरा से 108 संक्रमित मरीज मिले, जबकि मौलीजागरां में 30, सेक्टर-15 में 25, सेक्टर-19 व 20 में 19-19, सेक्टर-22 में 20, सेक्टर-29 में 18, सेक्टर-32 में 20, सेक्टर-38 में 19, सेक्टर-40 में 28, सेक्टर-41 में 34, सेक्टर-42 में 18, सेक्टर-45 में 23, सेक्टर-46 में 25, सेक्टर -38 वेस्ट में 31, डड्डूमाजरा में 15, धनास में 17 और किशनगढ़ में 7 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी गई जान
मनीमाजरा निवासी 52 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। सेक्टर-38 की 80 साल की वृद्धा की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। सेक्टर-45 निवासी 48 वर्षीय महिला की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। किशनगढ़ की 65 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। सेक्टर-15 निवासी 75 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। सेक्टर-55 निवासी 58 साल की महिला की सेक्टर-48 स्थित कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। खुड्डा लाहौरा निवासी 58 वर्षीय महिला की पीजीआई में मौत हो गई। ये सभी कोरोना के अलावा किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
कोरोना से 14 ने तोड़ा दम
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण से सोमवार को 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 1382 लोग संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। अब तक कुल मृतकों की संख्या 706 हो गई है। मौतों के मामले में मोहाली ट्राइसिटी में टॉप पर है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 11758 है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। सोमवार को मोहाली शहरी क्षेत्र में रिकॉर्ड 441 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। यहां जिले के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, हिमाचल व अन्य राज्यों के मरीज भी दाखिल हैं। सरकारी अस्पताल में बेड भरे हुए हैं। जिले में ऑक्सीजन वाले 875 बेड हैं। इनमें से 16 बेड खाली हैं, जबकि आईसीयू विदाउट वेंटिलेटर और आईसीयू वेंटिलेटर वाले बेड भर चुके हैं।

पंचकूला में चार की गई जान
पंचकूला। जिले में सोमवार को चार लोगों की मौत के साथ कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 253 हो गई है। वहीं, 421 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 367 लोग पंचकूला के हैं, जबकि 54 संक्रमित दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 88.38 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में सक्रिय मामले 2685 हैं। सोमवार को कोरोना से सेक्टर-11 निवासी 66 वर्षीय पुरुष, चंडीमंदिर निवासी 58 वर्षीय महिला, रैली के 84 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर-15 निवासी एक 60 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। सबसे ज्यादा संक्रमित पिंजौर में 70 और कालका में 62 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed