{"_id":"f882a171e2fd337bb6748b5cb5eb7209","slug":"24-hours-get-food-in-night-food-street-from-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी से यहां शुरू हो जाएगी 24 घंटे फूड स्ट्रीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी से यहां शुरू हो जाएगी 24 घंटे फूड स्ट्रीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी से पीजीआई के सामने बनी नाइट फूड स्ट्रीट 24 घंटे चलनी शुरू हो जाएगी। नगर निगम ने सोमवार को इसको फिर से अलॉट करने के लिए टेंडर निकाल दिया है।
विज्ञापन
पांच फरवरी को यहां पर बने 4 कियोस्क के ड्रॉ निकाले जाएंगे। निगम के अनुसार ‘जैसे है जहां है’ के आधार पर पीजीआई के सामने बनी फूड कियोस्क चलाने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते साल दिसंबर में इस फूड स्ट्रीट को 24 घंटे चलाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत अब टेंडर निकाला गया है। हर कियोस्क का किराया अब 50 हजार रुपये होगा जबकि पहले सिर्फ 25 हजार था। अब तक यहां पर फूड स्ट्रीट शाम सात से सुबह सात बजे तक चलती थी।
विज्ञापन
लोगों की मांग पर अब यह 24 घंटे चलेगी। यहां पर बिकने वाले उत्पाद की किस्में और रेट निगम पहले ही तय कर चुका है। कमिश्नर बी पुरुषार्था के अनुसार टेंडर की जानकारी नगर निगम की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। आवेदन फार्म भी इस वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसके साथ ही आवेदक को 28 जनवरी की शाम पांच बजे तक अपना फार्म भरकर देना है। इसके बाद आने वाले आवेदन को ड्रॉ में शामिल नहीं किया जाएगा।
पंजाबी से लेकर नार्थ इंडियन फूड मिलेगा यहां पर
नगर निगम की ओर से इस फूड स्ट्रीट में चार कियोस्क बनाए गए हैं। एक कियोस्क में पहले नंबर पर पंजाबी, दूसरे में चाइनीज, तीसरे में बेकरी उत्पाद और चौथे में नार्थ इंडियन फूड बिकेगा।
ग्राहकों के बैठने की छत भी हुई कवर
नगर निगम के इंजीनियर विंग ने स्ट्रीट के बाहर भी ग्राहकों के बैठने के लिए छत कवर कर दी है। अब बारिश में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रेट के बोर्ड भी लगाएगा बोर्ड
यहां पर खाने पीने की वस्तुओं के रेट नगर निगम ने ही तय किए हुए हैं। लेकिन रेट तय होने के कारण यहां पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें आती हैं। अब निगम की ओर से निर्णय लिया गया है कि 24 घंटे जब स्ट्रीट चलनी शुरू हो जाएगी तो तय रेट के बडे़ बोर्ड यहां पर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को सही रेट की जानकारी हो सके।
टॉयलेट की हालत खस्ता
नाइट फूड स्ट्रीट में जो पब्लिक टॉयलेट बने हैं उनकी हालत काफी खस्ता है। यहां पर गंदगी रहती है। इसके अलावा कई बार पानी ओवर फ्लो होकर जमीन पर गिरता रहता है। जिस कारण यहां आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
सेक्टर-48 की स्ट्रीट नहीं चल पाई
नगर निगम की ओर से लाखों रुपये खर्च कर सेक्टर-48 में भी स्ट्रीट का निर्माण किया है, लेकिन यह स्ट्रीट उद्घाटन के बावजूद अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इस स्ट्रीट कियोस्क को नगर निगम अलॉट नहीं कर पाई है।