फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 more covid-19 cases reports in Budail Jail of Chandigarh

कोरोना का कहर: चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में 23 और कैदी संक्रमित मिले, 20 में नहीं थे लक्षण

Sun, 23 May 2021 09:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 May 2021 09:46 AM IST
सार

चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल में कोरोना संक्रमण ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। 33 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जेल में 23 और  संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जेल प्रशासन भी बढ़ते संक्रमण के मामले को लेकर सजग है।

विज्ञापन
23 more covid-19 cases reports in Budail Jail of Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल में कैदियों के लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले पांच दिनों में 23 और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैरत की बात है कि इनमें 20 कैदी ऐसे हैं, जिनमें कोरोना का कोई लक्षण ही नहीं है। अब जेल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए इन कैदियों को आइसोलेशन के लिए अलग बैरक में शिफ्ट किया है जबकि तीन कैदियों को जीएमसीएच-32 व जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। सभी कैदियों की हालत स्थिर बताई गई है। 

विज्ञापन


बुड़ैल मॉडल जेल में अलग-अलग मामलों में 937 कैदी बंद हैं। इनमें 46 महिला कैदी भी हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेल प्रशासन ने इन सभी कैदियों की कोरोना जांच करवाई थी। इनमें बीते 29/30 अप्रैल को तीन महिला कैदियों समेत 33 कैदी संक्रमित मिले थे। अब एक बार फिर 23 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, अब जेल प्रशासन ने कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के उद्देश्य से अलग-अलग बैरक में कैदियों की संख्या भी घटा दी है। इसके अलावा मास्क, सैनिटाइजर का भी खासा ख्याल रखा जा रहा है। कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों व रिश्तेदारों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। किसी को भी कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। सिर्फ वीडियो कॉलिंग के जरिए परिजनों से बात करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे अपराधियों की नहीं की जा रही गिरफ्तारी

बता दें कि पुलिस अपराधियों को पकड़ कर बुड़ैल जेल ले जाती है। जेल प्रशासन इन अपराधियों को बैरक में भेजने से पहले कोरोना रिपोर्ट देखने के साथ स्वास्थ्य जांच भी करता है। बावजूद इसके इतनी बढ़ी संख्या में केस आए हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा था कि जिस प्रकार कोरोना तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए छोटे-मोटे अपराधों के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाए। ऐसे में पुलिस अब छोटे-मोटे केसों के अपराधियों को गिरफ्तार करने से बच रही है।

अब तक नहीं शुरू हुआ कैदियों का टीकाकरण
जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदियों के कोरोना टीकाकरण के लिए एक सूची तैयार की गई है। इस सूची में 10 महिलाओं समेत 131 कैदियों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है। जल्द ही उनका टीकाकरण कराया जाएगा जबकि बाकी कैदियों को इनके बाद टीका लगेगा। दूसरी तरफ, जेल अधिकारियों व जवानों का टीकाकरण हो चुका है जबकि कुछ जेल कर्मियों को टीका लगना बाकी है।

25 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गठित की गई हाई पावर्ड कमेटी की वर्चुअल बैठक में 400 कैदियों को स्पेशल पेरोल व अंतरिम जमानत दिए जाने का फैसला लिया गया था। जेल प्रशासन अब तक 64 कैदियों को अंतरिम जमानत जबकि 25 कैदियों को पैरोल पर छोड़ चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य जेल में कोरोना संक्रमण की चेन को बढ़ने से रोकना है।

कुछ और कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। करीब 20 कैदी ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा जल्द ही इन कैदियों को वैक्सीन लगवाया जाएगा ताकि आने वाले समय में कैदियों में संक्रमण की संभावना कम हो जाए। -विराट, एआईजी, बुड़ैल मॉडल जेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed