फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2252 runs scored in one day, 160 wickets fell

Chandigarh News: एक दिन में बने 2252 रन, 160 विकेटों का लगा पतझड़

Tue, 11 Apr 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
2252 runs scored in one day, 160 wickets fell
चंडीगढ़। युवाओं को नशे से दूरी रखने के मद्देनजर यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित किए जा रहे 18 दिवसीय गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन सोमवार को उभरते खिलाड़ियों द्वारा रन बटोरने और विकेट चटकाने का सिलसिला जारी रहा। मुकाबले जीएमएसएस स्कूल सेक्टर- 35, 26, 32, 10, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में खेले गए कुल 15 मैचों में बल्लेबाजों ने 2252 रन बटोरे जबकि गेंदबाजों ने कुल 160 विकेट चटकाए। रविवार की रात इसी टूर्नामेंट के तहत एग्जीबिशन मैचों की कड़ी में चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की टीम को 23 रनों से हराया। आगामी 15 अप्रैल को एक अन्य एग्जीबिशन मैच में पंजाब विधान सभा स्पीकर्स एकादश और हरियाणा विधानसभा स्पीकर्स एकादश के बीच मुकाबला सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे
टीम नं 152 (106/5) ने टीम नं 151 (65/6) को 41 रनों से हराया।
टीम नं 62 (126/4) ने टीम नं 61 को (31 ऑल आउट) को 95 रनों से हराया
टीम नं 131 (139/3) ने टीम नं 132 (64/5) को 75 रनों से हराया
टीम नं 149 (39/7) टीम ने 150 (42/1) से नौ विकेट से हारी
टीम नं 60 (46/5) टीम नं 59 (50/2) से आठ विकेट से हारी
टीम नं 69 (41/7) टीम नं 70 (42/1) से नौ विकेट से हारी
टीम नं 40 (49/9) टीम नं 39 (52/6) से चार विकेट से हारी
टीम नं 129 (71/4) टीम ने 130 (72/1) से नौ विकेट से हारी
टीम नं 177 (96/6) टीम नं 178 (102/1) से नौ विकेट से हारी
टीम नं 76 (99/9) ने टीम नं 75 (57/8) को 42 रनों से हराया
टीम नं 169 ए (170/4) ने टीम 170 ए (47 ऑल आउट) को 123 रनो से हराया
टीम नं 134 (77/3) टीम नं 133 (80/2) से आठ विकेट से हारी
टीम नं 155 (133/6) टीम ने नं 156 (46 ऑल आउट) को 87 रनों से हराया
टीम नं 74 (180/4) ने टीम नं 73 (37 ऑल आउट) को 143 रनो से हराया
टीम नं 181 (46/9) ने टीम नं 182 (47/2) से आठ विकेट से हारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed