फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 officers caught taking bribe in month of March in Haryana

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: हरियाणा में 22 अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा, सबसे अधिक आठ पुलिसकर्मी

Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
सार

बड़ी गिरफ्तारियों में जिला टाउन प्लानर, करनाल विक्रम और चालक बलबीर को क्रमश: पांच लाख रुपये और 5000 रुपये और तहसीलदार करनाल, राजबख्श को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
22 officers caught taking bribe in month of March in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्च माह में हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने 22 सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनमें तीन प्रथम श्रेणी अधिकारी और 19 तृतीय श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। खास बात ये है कि पकड़े गए आरोपियों में सबसे अधिक आठ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। उक्त कर्मियों को 2000 रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की रिश्वत लेते पकड़ा गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायतों व जांच के आधार पर तीन प्रथम श्रेणी अधिकारी, 1 द्वितीय श्रेणी अधिकारी, 7 तृतीय श्रेणी कर्मचारी और दो निजी व्यक्तियों सहित कुल 13 के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। ब्यूरो ने इसी अवधि के दौरान की गई चार जांच में तीन राजपत्रित अधिकारियों, तीन अराजपत्रित अधिकारियों और तीन निजी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामलों की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन


छह विशेष, तकनीकी जांच की रिपोर्ट सरकार को भेजी है जिसमें 14 राजपत्रित अधिकारियों और पांच अराजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसी से 16.25 लाख रुपये से अधिक की वसूली की सिफारिश की गई है। विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की बात करें तो सबसे अधिक पुलिस के आठ, बिजली निगम और राजस्व विभाग के 3-3, स्वास्थ्य और टाउन प्लानिंग विभाग के 2-2, निकाय, परिवहन, पब्लिक हेल्थ और उद्योग विभाग के एक-एक में एक, पब्लिक हेल्थ एक और उद्योग विभाग का एक अधिकारी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के जिला टाउन प्लानर को पांच लाख रिश्वत लेते पकड़ा
बड़ी गिरफ्तारियों में जिला टाउन प्लानर, करनाल विक्रम और चालक बलबीर को क्रमश: पांच लाख रुपये और 5000 रुपये और तहसीलदार करनाल, राजबख्श को गिरफ्तार किया गया। नगर परिषद पलवल के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चमन लाल को पांच लाख रुपये, एचएसवीपी बागवानी विंग के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार को 30000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed