फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 including independent MP Karthikeya made observers for membership campaign

Chandigarh News: सदस्यता अभियान के लिए निर्दलीय सांसद कार्तिकेय समेत 22 को बनाया पर्यवेक्षक

Fri, 22 Nov 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
22 including independent MP Karthikeya made observers for membership campaign
सीएम सैनी को कुरुक्षेत्र, मनोहर लाल को करनाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने राज्यसभा के निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल समेत 22 नेताओं को 22 जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने यह कदम उठाया है।

कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पुनिया की ओर से जारी पत्र के मुताबिक फणीन्द्र नाथ शर्मा को पंचकूला, कार्तिकेय शर्मा को अंबाला, कंवरपाल गुर्जर व मदन चौहान को यमुनानगर, सीएम नायब सिंह सैनी व असीम गोयल को कुरुक्षेत्र, अशोक गुर्जर को कैथल, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को करनाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह से डॉ. अर्चना गुप्ता को पानीपत, मोहन लाल बड़ौली व रविंद्र जागलान को सोनीपत, जवाहर सैनी को जींद, कैप्टन अभिमन्यु को रोहतक, ओमप्रकाश धनखड़ को झज्जर, सुभाष बराला को सिरसा, डॉ. कमल गुप्ता व सुरेंद्र पुनिया को हिसार, सुनीता दुग्गल को व देवेंद्र बबली को फतेहाबाद, सांसद किरण चौधरी को भिवानी, चौधरी धर्मबीर सिंह को दादरी, लक्ष्मण यादव को रेवाड़ी, शंकर घूपड़ को महेंद्रगढ़, डॉ. सुधा यादव व महेश चौहान को गुरुग्राम, नसीम अहमद को नूंह, जगदीश नय्यर को पलवल व कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed