फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 children injured after school bus collided with truck in Yamunanagar

Yamunanagar News: स्कूल बस ट्रक से टकराई, 22 बच्चे व एक महिला घायल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 31 Dec 2022 11:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 11:18 AM IST
सार

हादसे की सूचना पाते ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन भी साढौरा सीएचसी में पहुंच गए। कुछ ही देर में स्कूल की प्रिंसिपल अंजू गोस्वामी भी वहां पहुंच गईं। तभी परिजनों ने प्रिंसिपल का घेराव कर दिया। गांव लाहड़पुर के निवासी हरभजन सिंह, महमदपुर के पंकज, रामेश्वर ने आरोप लगाया कि यह हादसा स्कूल की लापरवाही से हुआ।

विज्ञापन
22 children injured after school bus collided with truck in Yamunanagar
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल बस व ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढौरा में काला आंब रोड पर ईदगाह के नजदीक आज सुबह जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कलां की स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। स्कूल बस ईदगाह के सामने सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कूल के 22 बच्चे व एक महिला केयर टेकर घायल हो गए। घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन


बच्चों के परिजनों ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए और रोष व्यक्त किया। लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल बस के चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। वह तेज गति से चल रहा था और कोहरे में भारी वाहनों को ओवरटेक कर रहा था। जिस कारण बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। थाना साढौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खंड बिलासपुर के गांव मारवा कलां स्थित जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में साढौरा क्षेत्र से भी काफी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। बच्चों को लाने के लिए रोजाना की तरह स्कूल बस गई थी। स्कूल में लाहड़पुर, साढौरा समेत कई गांवों के बच्चे सवार थे। बस का चालक जब काला आंब की तरफ से बस में बच्चों को लेकर लौट रहा था तो वह साढौरा में ईदगाह के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से ट्रक आ गया और बस की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। घायल बच्चों को एंबुलेंस के अलावा रहागीरों ने अपने वाहनों में अस्पताल पहुंचाया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे के बाद ठंड से बच्चों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों ने स्कूल की प्रिंसिपल को घेरा
हादसे की सूचना पाते ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन भी साढौरा सीएचसी में पहुंच गए। कुछ ही देर में स्कूल की प्रिंसिपल अंजू गोस्वामी भी वहां पहुंच गईं। तभी परिजनों ने प्रिंसिपल का घेराव कर दिया। गांव लाहड़पुर के निवासी हरभजन सिंह, महमदपुर के पंकज, रामेश्वर ने आरोप लगाया कि यह हादसा स्कूल की लापरवाही से हुआ। स्कूल द्वारा समय पर बसों की पासिंग व जांच नहीं कराई जाती। स्कूल का ड्राइवर सुबह देरी से आता है और बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचाने के लिए रोजाना तेज गति से बस चलाता है। इसलिए यह हादसा चालक की लापरवाही व स्कूल की नाकामी की वजह से हुआ है। परिजनों ने कहा कि सुबह से इतना घना कोहरा छा रहा है कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे में बस का चालक ओवरटेक कर रहा है।

मोबाइल में व्यस्त रही एक कर्मचारी
हादसे के बाद जैसे ही बच्चों को सीएचसी साढौरा में ले जाया गया तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक का स्टाफ बच्चों की देखभाल व मरहम पट्टी में जुट गया। परंतु अस्पताल में एक महिला कर्मचारी ऐसी भी थीं जो अपने केबिन से बाहर तक नहीं निकली। इधर, बच्चे दर्द से कराह रहे थे और वह अपने मोबाइल में व्यस्त थीं। लोगों ने जब मोबाइल में व्यस्त देखा तो खूब खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed