फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of Misdeed registered against Seven Men in Chandigarh

चंडीगढ़ में दरिंदगी: सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर छह दोस्तों ने की हैवानियत

Wed, 10 Nov 2021 01:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Nov 2021 01:36 AM IST
सार

आरोपियों ने युवती के साथ सेक्टर-17 के एक होटल में दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक एयरफोर्स का मुलाजिम भी है।

विज्ञापन
Case of Misdeed registered against Seven Men in Chandigarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ में उत्तराखंड निवासी एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने एसएसपी को सात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी है। एसएसपी कुलदीप चहल ने जांच का जिम्मा डीएसपी (सेंट्रल) चरणजीत सिंह को सौंपा है। केस सेक्टर-17 थाने में दर्ज हुआ है। युवती चंडीगढ़ में रहकर एमए की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन


युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ सात युवकों ने सेक्टर-17 के एक होटल में दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक एयरफोर्स का मुलाजिम भी है। आरोपी हरियाणा के झज्जर के बताए जा रहे हैं। पीड़ित युवती अपनी वकील के साथ मंगलवार को सेक्टर-17 थाने पहुंची। जहां पुलिस ने उससे घटना के संबंध में पूछताछ की। पीड़ित को बुधवार को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती झज्जर निवासी शुभम से हुई थी। कुछ दिन बाद शुभम युवती से मिलने चंडीगढ़ पहुंचा और उसे सेक्टर-17 के एक होटल में ले गया। यहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शुभम के अलावा उसके छह दोस्तों ने भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब गया जेल

मोहाली में शादी का झांसा देकर एक युवती से युवक दुष्कर्म करता रहा। अब युवती ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी कंवरदीप सिंह निवासी फेज-सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने बताया कि जीवन साथी डॉटकॉम पर उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। दोनों कुछ समय में दोस्त बन गए। फोन पर बातचीत करने लगे। एक दिन आरोपी ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने खुशी से स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह दोनों एक साथ घूमने लगे। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उसे कई जगह लेकर अपना शिकार बनाता रहा। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। अंत में उसने शादी से मना कर दिया। आरोपी की बात सुनकर पहले तो वह अपनी सुध बुध खो बैठी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे संभाला। परिवार की सलाह से उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत देने का फैसला लिया था। इसके बाद उसके खिलाफ मटौर थाने में केस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed