{"_id":"60e760de8ebc3e056635d327","slug":"21-patients-died-due-to-corona-virus-in-punjab-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हरियाणा में 55 और पंजाब में 229 संक्रमित मिले, दोनों प्रदेशों में 21 मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हरियाणा में 55 और पंजाब में 229 संक्रमित मिले, दोनों प्रदेशों में 21 मरीजों ने तोड़ा दम
Fri, 09 Jul 2021 02:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:36 AM IST
सार
हरियाणा और पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर शांत पड़ने लगी है। हरियाणा में रोजाना नए संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा सैकड़ा के नीचे है लेकिन पंजाब में यह आंकड़ा अभी 200 के पार है। हरियाणा के चार जिलों में कोई भी पॉजिटिव मामला रिपोर्ट नहीं हुआ। वहीं बाकी जिलों में छह से अधिक मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। चार जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि किसी भी जिले में छह से अधिक केस नहीं मिले हैं। संक्रमण दर घटकर 0.19 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर 98.63 प्रतिशत पहुंच गई है। एक्टिव केस 1034 हो गई है। गुरुग्राम, भिवानी में 2-2, हिसार, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, झज्जर और नूंह में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पंजाब में 229 नए केस, 11 मौतें
पंजाब में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 229 नए मरीज मिले और 11 की मौत हो गई। संक्रमण के कारण सूबे में अब तक 16157 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अमृतसर में 2, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, मुक्तसर, एसबीएस नगर और तरनतारन में एक-एक मरीज की जान गई। सूबे में ब्लैक फंगस का भी एक मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना के 9 नए मरीज मिले
चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 9 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिन की अवधि पूरी करने पर 13 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। 24 घंटे के दौरान 1683 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 12 की रिपोर्ट अभी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 100 रह गई है। वहीं, अब तक 809 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन