फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20545 mobile number used in cyber fraud blocked in Haryana

साइबर ठगों पर एक्शन: हरियाणा में 20545 मोबाइल नंबर ब्लॉक, 14 हजार और होंगे, निशाने पर मेवात के 40 गांव

Fri, 19 May 2023 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 May 2023 12:05 AM IST
सार

वर्तमान में साइबर ठगी में उपयोग किए गए मोबाइल नंबर ब्लॉक करने में हरियाणा प्रथम स्थान पर है। हरियाणा पुलिस की तरफ से चिन्हित किए गए कुल 34 हजार नंबरों में से सबसे ज्यादा 12822 मोबाइल नंबर आंध्र प्रदेश से जारी हुए है।

विज्ञापन
20545 mobile number used in cyber fraud blocked in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने फर्जी एवं जाली दस्तावेजों के आधार पर लिए गए 20,545 मोबाइल नंबर ब्लॉक करवाकर साइबर ठगों की कमर तोड़ दी है। साथ ही हरियाणा का 'जामताड़ा' घोषित हो चुके मेवात के 40 गांवों में सक्रिय और साइबर धोखाधड़ी में लिप्त 14 हजार से अधिक नंबरों को भी चिह्नित किया है। इनको भी जल्द ब्लॉक करवाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


वर्तमान में साइबर ठगी में उपयोग किए गए मोबाइल नंबर ब्लॉक करने में हरियाणा प्रथम स्थान पर है। हरियाणा पुलिस की तरफ से चिन्हित किए गए कुल 34 हजार नंबरों में से सबसे ज्यादा 12822 मोबाइल नंबर आंध्र प्रदेश से जारी हुए है। इनके अलावा 4365 पश्चिम बंगाल से, 4338 दिल्ली से, 2322 असम से, 2261 नॉर्थ ईस्ट राज्यों से और 2490 हरियाणा प्रदेश से फेक आईडी पर जारी हुए है। सभी नंबर वर्तमान में हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों से संचालित हो रहे हैं। इनको ब्लॉक करने के लिए दूरसंचार विभाग को लिखा जा चुका है। 
विज्ञापन


हाल ही में केंद्र सरकार ने 9 राज्यों में जो 32 साइबर क्राइम के हॉट स्पॉट बताए थे, उनमें हरियाणा के मेवात, भिवानी, नूंह, पलवल, मनोटा, हसनपुर व हथन गांव शामिल थे। उसी के बाद पिछले माह ही हरियाणा पुलिस के पांच हजार जवानों ने एक साथ मेवात के 14 गांवों में रेड की थी और भारी संख्या में मोबाइल, सिम समेत साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जैसे ही मोबाइल नंबर साइबर पोर्टल पर अपलोड होता है। दूरसंचार विभाग उस नंबर को ब्लॉक या निष्क्रिय कर देता है। प्रदेश की साइबर हेल्पलाइन टीम में 40 पुलिसकर्मी 24 घंटे काम कर रहे हैं। - ओपी सिंह, एडीजीपी, राज्य अपराध शाखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed