फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   203 corona positive found, one died in Chandigarh

203 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, एक मरीज की मौत

Sun, 21 Mar 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
203 corona positive found, one died in Chandigarh
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 203 नए मामले सामने आए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने 2014 संदिग्धों का जांच का नमूना लिया, जिसमें से 145 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 1717 हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ एकांतवास में रखे गए 82 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मनीमाजरा में लगातार 10 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिलने का क्रम शनिवार को टूटा। वहां 6 पॉजिटिव केस मिले, जबकि सेक्टर 47 में 9, सेक्टर 40 में 8, सेक्टर 34 में 7, सेक्टर 19 में 9 , सेक्टर 15 में 7 सर्वाधिक पॉजिटिव केस पाए गए। सेक्टर-25 निवासी 45 साल की महिला की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ सांस की गंभीर बीमारी, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की मरीज थी। शहर में संक्रमितों की संख्या 24220 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 361 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed