फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2019 Lok Sabha chunav result , Lok Sabha Election 2019 Result, Arvind Kejriwal and Rajkumar Saini

चुनाव परिणाम 2019: केजरीवाल का ‘दिल्ली मॉडल’, राजकुमार सैनी का ‘ओबीसी’ पैंतरा, ध्वस्त हो सकता

Mon, 20 May 2019 10:22 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 20 May 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
2019 Lok Sabha chunav result , Lok Sabha Election 2019 Result, Arvind Kejriwal and Rajkumar Saini
आज जजपा गठबंधन - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम कई राजनीतिक पार्टियों को आइना दिखा सकते हैं। साथ ही वर्तमान की झलक दिखाते हुए उन्हें भविष्य के लिए इशारा भी करेंगे। ऐसी ही पार्टियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी शामिल है।
विज्ञापन


आप ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा की सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। लेकिन दस की दस सीटों पर आम आदमी पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी थी। खैर, उस वक्त आप नई पार्टी थी। लेकिन अब वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पहले तो आप हरियाणा की सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करती रही। लेकिन जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आया, तो आप ने हरियाणा में ‘महागठबंधन’ की संभावनाओं को हवा दे दी।
विज्ञापन


आप हरियाणा में कांग्रेस और इनेलो से अलग हुए नए दल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ महागठबंधन कर लोकसभा के रण में उतरना चाहती थी। आखिरी समय तक आप हरियाणा में इस गठबंधन के लिए जोर लगाती रही। लेकिन आप की दाल नहीं गली। हरियाणा में कांग्रेसी दिग्गजों ने सूबे में आप के साथ कदमताल करने से  साफ इनकार करते हुए सूबे में अकेले ही लड़ने के अपने इरादे से कांग्रेस हाईकमान को अवगत करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायूस आप ने आखिरकार जजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। इस गठबंधन में आप को सिर्फ 3 सीटें फरीदाबाद, अंबाला और कुरुक्षेत्र ही मिलीं। यानी पिछली बार 10 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आप इस बार 3 सीटों पर सिमट गई।

आप-जजपा गठबंधन ने ‘दिल्ली मॉडल’ को बड़ा मुद्दा बनाया

खैर, आप-जजपा गठबंधन ने प्रदेश में जनता से किए नए चुनावी वादों और दिल्ली में आप सरकार के ‘दिल्ली मॉडल’ को हरियाणा में बड़ा मुद्दा बनाया। खुद दिल्ली के सीएम केजरीवाल और जजपा नेता एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने रोड शो, रैलियां और जनसभाएं कर मतदाताओं को यह बताने का प्रयास किया कि यदि प्रदेश में जजपा-आप गठबंधन के प्रत्याशी जीतते हैं तो प्रदेश में दिल्ली सरकार की तर्ज पर हरियाणा का विकास होगा। लेकिन अब नतीजे तय करेंगे कि हरियाणा में केजरी के ‘दिल्ली मॉडल’ का जादू चलता है या नहीं।

सैनी को सिर्फ ओबीसी का सहारा
वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट से सांसद बने राजकुमार सैनी ने जाट आरक्षण हिंसा के बाद पार्टी लाइन क्रास कर विवादित बयानबाजी शुरू की। प्रदेश में सैनी ने अन्य पिछड़ा वर्ग की राजनीति शुरू की और ओबीसी कैटगिरी को साधना शुरू किया। बाद में भाजपा से बगावत कर सैनी ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बनाई और इस चुनाव में बसपा से हाथ मिलाकर सिर्फ दो सीटों सोनीपत और भिवानी-महेंद्रगढ़ पर चुनाव लड़ा। सैनी ने ओबीसी पैंतरा खेलते हुए इन क्षेत्रों में पिछड़े मतदाताओं को साथ जोड़ने का प्रयास किया। लेकिन लोसुपा के दोनों ही प्रत्याशी मुकाबले से बाहर ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed