फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   200 applications came for PG admission in GMCH-32, deficiencies found

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में पीजी प्रवेश के लिए आए 200 आवेदन, मिलीं कमियां

Thu, 21 Nov 2024 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
200 applications came for PG admission in GMCH-32, deficiencies found
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में पीजी प्रवेश के लिए आए आवेदनों में से आधे से ज्यादा में कमियां पाई गई हैं। संस्थान को मिले 200 आवेदनों में से 109 के फॉर्म में किसी न किसी तरह की कमियां हैं। इनमें से 85 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने डोमिसाइल एफिडेविट नहीं लगाया है। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन को बुधवार को एडमिशन कमेटी के साथ बैठक कर आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि को वीरवार तक बढ़ाना पड़ा, जबकि प्रोस्पेक्टस के अनुसार आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 20 नवंबर तय की गई थी। वहीं, एक दिन की समय अवधि बढ़ाने के बाद मिले आवेदनों में से चयनित अभ्यर्थियों की सूची 23 नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पीजी प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के दो राज्यों में आवेदन करने के मामले को अमर उजाला में बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में कमेटी की बैठक बुलाई। इसके बाद एक दिन की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया। सूत्रों के अनुसार ऐसा करना इसलिए जरूरी था क्योंकि आधे से ज्यादा फॉर्म में कमियां मिलने के कारण एक बार में आधे अभ्यर्थियों को हटाना तर्कसंगत नहीं था। वहीं, डोमिसाइल की गड़बड़ी की जांच को लेकर काउंसलिंग के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थी से इस मामले पर ईमेल के जरिए व्यक्तिगत सत्यापन भी लिया जाएगा। पीजी प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कॉलेज प्रशासन ने पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत 26 नवंबर को ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी। ऑफलाइन काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी विषयों के चयन को लेकर आपसी वार्ता के बाद कई बार निर्णय बदल देते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए इन चीजों पर रोक लगाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed