फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 years imprisonment to the accused of raping a minor

Chandigarh News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद

Tue, 25 Mar 2025 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment to the accused of raping a minor
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाने में दर्ज नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर कोर्ट ने मामले में दोषी सत्यम को 20 साल कैद, जबकि उसके साथ दूसरे साथी शीशल जैसवाल कुमार उर्फ अंकुश को एक साल की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों को सजा के बाद न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाने में एक महिला उसकी नाबालिग बेटी के घर से गायब होने की शिकायत लेकर पहुंची थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया था। उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने बयानों के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी थी। उसकी मदद करने वाले आरोपी युवक के एक अन्य दोस्त को भी इस मामले में 120-बी के तहत गिरफ्तार किया था। हालांकि आरोपियों को बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन बीती 20 मार्च को दोनों आरोपी दोस्तों को दोषी करार दे दिया था। सोमवार को हुई सुनवाई में दोनों को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article