{"_id":"65ace3bedec0e98ec4055aa3","slug":"20-year-old-youth-murdered-in-batala-of-punjab-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: बटाला में 20 वर्षीय युवक की हत्या, मामूली रंजिश में उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: बटाला में 20 वर्षीय युवक की हत्या, मामूली रंजिश में उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही जांच
Sun, 21 Jan 2024 03:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:02 PM IST
सार
पंजाब के बटाला में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामूली रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात गांव अकरपुरा कलां की है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के गांव अकरपुरा कलां में मामूली रंजिश में 20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्राथमिक जांच में जुटी थी। मृतक युवक की पहचान रोशनदीप सिंह (20) निवासी गांव अकरपुरा कलां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक रोशनदीप सिंह के भाई जश्न ने बताया कि शनिवार की देर रात गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई को घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोशनदीप को लहूलुहान करके सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। रोशनदीप को गंभीर हालत में बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मगर डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जहां अमृतसर के डॉक्टरों ने रोशनदीप को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना किला लाल के एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक युवक के पारिवार के बयान दर्ज कर रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन