{"_id":"5ed515014965b03d9269d83a","slug":"20-special-trains-will-run-from-ludhiana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अमृतसर से ट्रेन में 244 यात्री हरिद्वार रवाना, लुधियाना से चलेंगी 20 रेलगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अमृतसर से ट्रेन में 244 यात्री हरिद्वार रवाना, लुधियाना से चलेंगी 20 रेलगाड़ियां
Mon, 01 Jun 2020 08:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे।
- फोटो : ANI
अमृतसर रेलवे स्टेशन से सोमवार को दो रेल गाड़ियां रवाना हुई। पहली रेल गाड़ी अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6:50 पर रवाना हुई। दूसरी रेलगाड़ी अमृतसर-जयनगर (बिहार) के लिए रवाना हुई। यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। इसी तरह दादर रेलवे स्टेशन से मुंबई-अमृतसर के लिए सोमवर को रवाना हुई ट्रेन मंगलवार को अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को अमृतसर-मुंबई ट्रेन समेत दो ट्रेन रवाना होंगी। इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को गाड़ी रवाना होने से 90 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के निर्देश थे। नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल अनिल मिश्रा ने कहा कि वह बिहार जा रहे हैं। 15 दिन बाद लौट आएंगे। रेलवे स्टेशन मास्टर अमित ने बताया कि जिस यात्री के पास कंफर्म टिकट है, उसको बोगी पर बैठने से पहले सभी नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Unlock 1: पंजाब में आज से दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे
विज्ञापन
यात्रियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। ट्रेन में अमृतसर के यात्रियों की संख्या कम है। हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में अमृतसर से 244 यात्री रवाना हुए। अमृतसर स्टेशन के पांच स्टाल खोल दिए गए हैं। दूसरे स्टेशनों में भी यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
लुधियाना से सोमवार को चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें
लुधियाना से एक जून को लगभग 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सामान्य तौर पर यहां 150 ट्रेनें चलती थीं। सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए अभी सभी जरूरी रूटों के लिए ट्रेनें चलाई गई हैं। - तरुण कुमार, डायरेक्टर, लुधियाना रेलवे।
लुधियाना से आज लगभग 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सामान्य तौर पर यहां 150 ट्रेनें चलती थीं। सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए अभी सभी जरूरी रुट्स के लिए ट्रेनें चलाई गई हैं: तरुण कुमार डायरेक्टर लुधियाना रेलवे pic.twitter.com/SVFkaZBhTG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2020