{"_id":"a9fd45c19508f8ac995584a9c9a82c56","slug":"20-percent-seats-will-be-reserved-for-haryana-in-nift-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"निफ्ट में हरियाणा को 20 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निफ्ट में हरियाणा को 20 फीसदी आरक्षण
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 11 Dec 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निफ्ट नई दिल्ली ने हरियाणा सरकार को पंचकूला के सेक्टर-23 में निफ्ट के निर्माण के लिए अधिकृत कर दिया है।
यह संस्थान घग्गर नदी के किनारे 10 एकड़ में बनेगा, जिसके निर्माण पर हरियाणा सरकार 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
वहीं, निर्माण पर खर्च होने वाली अतिरिक्त राशि भारत सरकार का टेक्सटाइल मंत्रालय वहन करेगा।
वहीं, छह स्ट्रीम में 670 सीटों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा और हरियाणा के लोगों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी।
मंगलवार को निफ्ट दिल्ली के महानिदेशक पीके गेरा ने इसका खुलासा किया।
उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के लिए चयनित जगह पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि भवन का निर्माण घग्गर नदी और आरक्षित वन क्षेत्र के बीच में ऐसे स्थल पर किया जाएगा, जो हरियाली से परिपूर्ण है।
उपायुक्त डॉ एसएस फुलिया ने महानिदेशक गेरा को संस्थान के लिए चयनित स्थल का दौरा करवाया।