{"_id":"0511e5ed24c105554138a0bca0bb47bd","slug":"20-new-buses-will-run-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर वासियों को नई लो फ्लोर बसों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर वासियों को नई लो फ्लोर बसों का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 20 और नई मिडी बसें आज से चलेंगी। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा सेक्टर-31 स्थित सीआईआई से शाम 4 बजे बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसायटी की ओर से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
शहर में लंबे समय से नई बसों को लेकर जद्दोजहद चल रही थी। प्रशासन ने हाल ही में 170 नई सेमी लो फ्लोर मिडी बसों को मंजूरी दे दी थी। पिछले महीने 20 अक्टूबर को 20 मिडी बसें शहर में चलाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इन 20 बसों के चलने से शहर में कुल 40 मिडी बसें हो जाएंगी। प्रशासन ने ये मिडी बसें जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिनुअल मिशन योजना के तहत खरीदी हैं।
पुरानी बसों से बेहतर हैं नई बसें
मिडी बसें लो फ्लोर बसों से लंबाई में छोटी हैं और मिनी बसों से बड़ी हैं। लंबाई कम होने से एक्सीडेंट का भी खतरा कम होगा। इसकी माइलेज 5 से साढ़े 5 किमी प्रति लीटर है। इसकी सीटिंग कैपेसिटी 22 है और स्टैंडिंग कैपेसिटी 18 से 20 है। इनमें जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
विज्ञापन