फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   20 holiday for outsourcing employee in Haryana, announced by government

हरियाणा में आउटसोर्सिंग से नियुक्त कर्मियों को सरकार का तोहफा

Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
20 holiday for outsourcing employee in Haryana, announced by government
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के भाग-2 के तहत लगे कर्मचारियों को 10 पेड कैजुअल लीव (सीएल) तथा 10 पेड सिक लीव (एसएल) देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्मचारी को ज्वाइनिंग के पहले दिन से ही ये छुट्टियां देय होंगी। इसके अलावा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को भी अपनी नीति में तदनुसार संशोधन करने के लिए कहा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी के भाग-1के तहत सरकार सेवा प्रदायगी के लिए निजी एजेंसियों को लगाती है।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान पंजाब दुकानें तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 के अन्तगर्त आते हैं, जहां कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 7 पेड कैजुअल लीव तथा 7 पेड सिक लीव का प्रावधान है। ऐसी एजेंसियों या प्रतिष्ठानों को श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गये हैं। निजी एजेंसी या प्रतिष्ठान में लगे कर्मचारी को ज्वाइनिंग के पहले दिन से ही ये छुट्टियां देय होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed