{"_id":"60d248b48ebc3e0d9117bf8f","slug":"20-deaths-and-409-new-corona-cases-reports-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में संक्रमण से 20 मरीजों की मौत, 409 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के 10 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में संक्रमण से 20 मरीजों की मौत, 409 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के 10 नए मामले
Wed, 23 Jun 2021 02:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:22 AM IST
सार
पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर बेहद मंद पड़ गई है। प्रदेश सरकार संभावित तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम में जुट गई है। उधर, ब्लैक फंगस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी प्रदेश में 10 मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
कोरोना की जांच।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना से मंगलवार को 20 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 409 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 155 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में 15888 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में एक दिन की संक्रमण दर गिरकर 0.91 फीसदी प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में अमृतसर में 2, बठिंडा में 1, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 1, होशियारपुर में 1, जालंधर में 2, कपूरथला में 1, लुधियाना में 2, मुक्तसर में 1, पटियाला में 2, रोपड़ में 1, संगरूर में 4 और एसबीएस नगर में 1 मरीज की जान चली गई।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के 10 नए मामले
पंजाब में ब्लैक फंगस के मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 535 पहुंच गई है। 475 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य 60 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन