फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 Days to Kiran Kher for Election Campaign

किरण खेर, चुनाव प्रचार और मात्र 20 दिन शेष

Tue, 18 Mar 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Mar 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
20 Days to Kiran Kher for Election Campaign
लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं, वहीं भाजपा अभी तक आपसी राजनीति में ही उलझी पड़ी है।
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा का पहला दिन अपने ही उम्मीदवार के पुतले फूंकने और विरोध प्रदर्शन में चला गया। वहीं वरिष्ठ नेता और प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन खुद दिल्ली बैठकर पार्टी हाईकमान का मूड बदलने की कोशिशों में लगे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी उनके पीछे-पीछे दिल्ली चले गए। इसका नतीजा यह हुआ कि अब पार्टी का ‘एक नोट कमल पर वोट’ अभियान भी ठंडा पड़ गया है।

भाजपा ने चंडीगढ़ सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर को उम्मीदवार घोषित किया है। वह खुद 18 मार्च को शहर आएंगी और तब से उनके पास अपने प्रचार के लिए मात्र 20 दिनों का ही समय होगा। चंडीगढ़ में 10 अप्रैल को मतदान होना है और चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार मिले 4 महीने, अब 4 हफ्ते भी नहीं

वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार जरूर मिली थी, लेकिन उनकी तैयारियां काफी पहले से शुरू हो गई थी। तब भाजपा ने चुनाव से 4 महीने पहले 19 जनवरी,2009 को सत्यपाल जैन को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। चुनाव 12 मई, 2009 को  हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed