फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 suspected man in army uniform with weapons in pathankot

पठानकोट: हथियारबंद दिखे दो संदिग्ध, तलाश जारी

Mon, 10 Aug 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 10 Aug 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
2 suspected man in army uniform with weapons in pathankot

इधर खूफिया एजेंसी ने पठानकोट में आतंकी हमले की आशंका जताई, उधर लोगों ने सेना की वर्दी में हथियारों से लैस दो संदिग्धों को देखा। ये दोनों पठानकोट के गांव त्रेटी में देखे गए। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। सेना तक भी सूचना पहुंचाई गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंच कर सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन संदिग्धों के बारे में कुछ पता नहीं चला। शाम पांच बजे सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार त्रेटी गांव के अजय कुमार और उसके भाई ललित कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे सेना की वर्दी में और हथियारों से लैस दो व्यक्ति भीतर ताकझांक कर रहे थे। उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो दोनों जंगल की तरफ भाग गए।

विज्ञापन

400 जवानों ने 7 घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन

2 suspected man in army uniform with weapons in pathankot

सुबह 10 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लीड कर रहे आईजी बार्डर जोन लोकनाथ आंग्रा और डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर विजय प्रताप सिंह भी पहुंचे। जंगल में सेना और पंजाब पुलिस के चार सौ जवानों ने तलाश शुरू की।

अभियान में सहयोग के लिए जालंधर पीएपी के लाइट मशीनगन और एके-47 से लैस पीएपी के 40 स्पेशिलस्ट जवानों को भी बुलाया लिया गया। पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर त्रेटी से लदेटी तक जंगल का पांच किलोमीटर तक का एरिया छान मारा, लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद आईजी, डीआईजी और सैन्य अफसरों ने दोनों भाइयों से संदिग्धों के हुलिए के बारे में पूछताछ की। शाम पांच बजे के बाद कोई सुराग न मिलने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया।

पंजाब पुलिस और सेना के जवानों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस वेरिफाई करा रही है।
-विजय प्रताप सिंह, डीआईजी बार्डर रेंज, अमृतसर

खूफिया एजेंसी ने जताई है पठानकोट में हमले की आशंका

2 suspected man in army uniform with weapons in pathankot

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उस पार की हलचल पर नजरें गड़ाए एक खुफिया एजेंसी ने पुख्ता इनपुट जारी किया है। इसमें साफ कहा गया है कि लश्कर के आतंकी एक और हमले की तैयारी को लगभग पूरा कर चुके हैं। इस बार भी मुख्य निशाना रियासत से सटे पंजाब राज्य के पठानकोट जिले को बनाया जा सकता है। आतंकियों का निशाना पठानकोट के अलावा कठुआ जिला भी हो सकता है।

खुफिया एजेंसी ने विश्वसनीय सूत्रों का हवाला देकर आशंका जताई है कि कठुआ और पंजाब के पठानकोट जिलों में अगस्त महीने के अंत या फिर सितंबर महीने के शुरुआती दिनों में हमला करने की साजिश रची गई है। सीमा पार से खुफिया एजेंसी के पास आई जानकारी में लश्कर का नाम लिया गया है।

खुफिया एजेंसी द्वारा जारी इनपुट में कहा गया है कि आतंकियों की साजिश में इस बार भी सेना, पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों को टारगेट बनाया गया है। साजिश का पता चलने के बावजूद अभी तक आतंकियों के रूट का पता नहीं चल पाया है। लिहाजा कठुआ जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed